Bigg Boss OTT Premiere: कब, कहां और कैसे देख सकते हैं करण जौहर का शो?

शो के होस्ट सलमान खान की जगह इस बार करण जौहर शो होस्ट करेंगे. अपने ओवर-द-टॉप आउटफिट्स और फिल्मों में किए मशहूर करण जौहर खुद को बिग बॉस का बड़ा फैन बताते हैं. बिग बॉस के मेकर्स के लिए वो परफेक्ट मैच हैं, क्योंकि वह शो की क्रेजी वाइब्स को मैच करते हैं. 

Advertisement
करण जौहर करण जौहर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 12:20 PM IST
  • करण जौहर होंगे शो के होस्ट
  • आज रात शुरू होगा बिग बॉस 15
  • बिग बॉस ओटीटी में ये बात होंगी नई

बिग बॉस अपना नया सीजन शुरू करने के लिए तैयार है. बिग बॉस ओटीटी के नाम से शुरू होने वाले नए सीजन का इंतजार सभी फैंस को बेसब्री से है. इस बार ना सिर्फ बिग बॉस टीवी से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट हो गया है, बल्कि इसमें और भी कई बड़े बदलाव किए गए हैं. 

शो के होस्ट सलमान खान की जगह इस बार करण जौहर शो होस्ट करेंगे. अपने ओवर-द-टॉप आउटफिट्स और फिल्मों में किए मशहूर करण जौहर खुद को बिग बॉस का बड़ा फैन बताते हैं. बिग बॉस के मेकर्स के लिए वो परफेक्ट मैच हैं, क्योंकि वह शो की क्रेजी वाइब्स को मैच करते हैं. 

Advertisement

Bigg Boss OTT: 'खत्म होने वाला है इंतजार', प्रीमियर से पहले सामने आया नया धमाकेदार VIDEO

कब और कहां देखें बिग बॉस ओटीटी?

जैसा कि पहले भी बताया गया है बिग बॉस का ओटीटी वर्जन छह हफ्तों के लिए वूट सेलेक्ट पर एयर होगा. इसके बाद यह शो टीवी पर दिखाया जाएगा. शो की शुरुआत आज रात, यानी 8 अगस्त से हो रही है. आप आज रात 8 बजे से इस शो को वूट ऐप और वूट सेलेक्ट पर देख सकेंगे. इसके बाद शो के नए एपिसोड्स सोमवार से शनिवार, शाम 7 बजे वूट सेलेक्ट पर देखे जा सकेंगे.

शो प्रीमियर की बात करें तो यह सिर्फ वूट पर ही उपलब्ध होगा. इसके अलावा इसे और कहीं नहीं देखा जा सकता है. आप अपने फोन में वूट ऐप डाउनलोड करके इसे देख सकते हैं. नहीं तो कंप्यूटर में वूट की वेबसाइट पर लॉग इन करके भी इस शो को देखा जा सकता है. 

Advertisement

इस दिन टीवी पर आएगा बिग बॉस

कंटेस्टेंट्स की बात करें तो अभी तक शो में नेहा भसीन, जीशान खान, रिद्धिमा पंडित, भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और राकेश बापत के आने की बात कही गई है. इन सभी के प्रोमो भी सामने आ चुके हैं. बिग बॉस ओटीटी के टीवी पर आने के बाद बिग बॉस 15 को सलमान खान ही होस्ट करेंगे. यह शो सितम्बर के आखिरी हफ्ते में टीवी पर ऑन-एयर होगा.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement