BIGG BOSS: पहली बार गुस्से में दिखे हितेन तेजवानी, आकाश की लगाई क्लास

बिग बॉस के घर में अब तक शांत दिखे हितेन तेजवानी पहली बार गुस्से में दिखे. आकाश डडलानी को सुनाई खरी खोटी.

Advertisement
हितेन तेजवानी और आकाश डडलानी हितेन तेजवानी और आकाश डडलानी

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 15 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 3:45 PM IST

बिग बॉस में इस हफ्ते नॉमिनेशन टास्क अलग अंदाज में हुआ. जहां कंटेस्टेंट को दूसरे घरवालों को नॉमिनेट करने की बजाए सुरक्षित करना था. टास्क के दौरान हितेन ने आकाश को सुरक्षित करने के लिए अपनी फैमिली फोटो को नष्ट किया. लेकिन कुछ समय बाद ही आकाश ने लोगों से हितेन की बुराई करनी शुरू कर दी. तब जाकर पहली बार हितेन को घर में किसी पर गुस्सा करते देखा गया.

Advertisement

आकाश हितेन के बलिदान की कीमत नहीं समझे तो उन्होंने भी खरी-खोटी सुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. दोनों के बीच कहासुनी हुई. यह पहली बार था जब हितेन का ये रूप घरवालों और दर्शकों ने देखा. लगता है हितेन अब अपने शांत जोन से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं.

बुधवार के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आकाश पुनीश और हितेन आपस में बातचीत कर रहे हैं. तभी आकाश कहते हैं हितेन घर में अच्छा बनने का नाटक कर रहे हैं. खुद को काफी अच्छी छवि में पेश कर रहे हैं. वह पीठ पीछे लोगों का मजाक उड़ाते हैं. आकाश यहीं नहीं रूके उन्होंने कहा कि घर में कोई हंगामा या लड़ाई होने पर हितेन काफी एंजॉय करते हैं. वो एक साइलेंट खिलाड़ी हैं जो कि गेम खेल रहे हैं.

Advertisement

इतना सब कुछ सुनने के बाद हितेन खुद को रोक नहीं पाए. उन्होंने आकाश की क्लास लेते हुए कहा, वे इस तरह की हरकतें उनके साथ ना करें और अब वो उनसे कभी बात नहीं करने वाले हैं. इसपर आकाश कहते हैं कल हितेन का फैमिली फोटो को नष्ट करना सिर्फ एक नाटक था. यह सब करके वो महान बनना चाह रहे हैं.

कमाल है बिग बॉस में रिश्तों में काफी जल्दी उलटफेर होता है. एक दिन पहले जहां हितेन ने आकाश के लिए बलिदान दिया और उन्हें नॉमिनेशन से सुरक्षित किया. वहीं दूसरे ही पल दोनों के रिश्ते में खटास आ गई.

घर में जहां कुछ लोगों के बीच रिश्ते बिगड़ रहे हैं, वहीं जानी दुश्मन रहे विकास और शिल्पा में दोस्ती के रिश्ते की शुरूआत हुई है. इस हफ्ते के नॉमिनेशन में विकास ने शिल्पा को सुरक्षित करने के लिए अपनी फेवरेट जैकेट को नष्ट कर दिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement