बेहद के सेट पर लगी आग, अर्जुन ने बचाई सांझ की जान

सोनी टीवी के सीरियल 'बेहद' के सेट पर शादी का सीक्वेंस करते समय आग लग गई. इस आग में कुशाल टंडन और अनेरी वजानी फंस गए.

Advertisement
कुशाल टंडन, अनेरी वजानी कुशाल टंडन, अनेरी वजानी

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 14 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 11:37 AM IST

सोनी टीवी के सीरियल 'बेहद' के सेट पर शादी का सीक्वेंस करते समय आग लग गई. इस आग में कुशाल टंडन और अनेरी वजानी फंस गए.

बता दें कि फरवरी में भी सेट पर आग लग गई थी. उस समय कुशाल टंडन (अर्जुन) और जेनिफर विंगेट (माया) का वेडिंग सीक्वेंस फिल्माया जा रहा था.

इस बार आग तब लगी जब अर्जुन और सांझ फेरे ले रहे थे. मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, कुशाल ने अनेरी को गोद में उठाकर आग से बाहर निकाला. कुशाल ने बाद में मजाकिया अंदाज में कहा कि मैंने आग नहीं लगाई थी. इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई और कुछ समय बाद शूटिंग फिर से शुरू की गई.

Advertisement

हालांकि फरवरी में हुए हादसे में एक्टर्स इतने लकी नहीं थे. उस समय लगी आग में कुशाल का गला, पैर और जेनिफर की पीठ जल गई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement