कलर्स टीवी का सबसे पॉपुलर चेहरा एक्ट्रेस अविका गौर अब इंडिया से बाहर शिफ्ट हो गई हैं. बालिका वधु की आनंदी से घर-घर में मशहूर हुईं अविका, अपने पति मिलिंद चंदवानी के साथ विदेश में जिंदगी का नया सफर शुरू करने वाली हैं. एक्ट्रेस वहां अपने सपनों का आशियाना डिजाइन कर रही हैं.
क्यों अचानक इंडिया से बाहर गईं अविका?
अविका ने HT को दिए इंटरव्यू में बैंकॉक शिफ्ट होने के पीछे की वजह बताई है. एक्ट्रेस ने कहा कि ये फैसला जल्दबाजी में नहीं लिया गया था. उन्होंने कहा- मैं और मिलिंद बैंकॉक शिफ्ट हो गए हैं, हमने वहां एक घर खरीदा है जिसे मैं अपने मुताबिक डिजाइन करूंगी. मिलिंद और मैंने महसूस किया कि वहां उसके काम के लिए ये बेहतर मौका है.
'और सच कहूं तो मुझे भी ये बहुत अच्छा और एक्साइटिंग लगा. मुझे वहां हमेशा छुट्टी पर होने जैसा लगता था, तो फिर क्यों नहीं जाना चाहिए? हम दोनों ने हमेशा एक-दूसरे की तरक्की में साथ देने पर यकीन रखा है. ये बात तब भी थी जब हम सात साल तक डेट कर रहे थे. अगर मुझे कोई प्रोजेक्ट मिले जो मुझे कई महीनों के लिए दूर ले जाए, तो वो मुझे पूरा सपोर्ट करता है. ठीक उसी तरह, मुझे भी नहीं लगता कि मुझे उसकी तरक्की रोकनी चाहिए.'
शिफ्टिंग के कारण छोड़ेंगी एक्टिंग?
अविका गौर आगे इसपर भी सफाई दी कि क्या वो अब बैंकॉक जाकर हमेशा के लिए एक्टिंग छोड़ने वाली हैं या नहीं. एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं वहां अभी सिर्फ एक महीने से हूं. काम की वजह से ज्यादातर समय हैदराबाद या मुंबई में ही रहता हूं. मेरी जिम्मेदारियां हमेशा मेरी पहली प्रायोरिटी रहेंगी, क्योंकि इन्हीं चीजों ने मुझे आज जो बनाया है.'
'जो भी काम मेरे पास आता है, वो मेरे अपने शेड्यूल के हिसाब से ही होता है. इसलिए मुझे नहीं लगता कि ये कभी भी मेरे लिए प्रॉब्लम बनेगी. आखिरकार, जब कोई मेरे साथ काम करना चाहता है, तो उसे मेरे लिए पूरा जोर लगाना चाहिए. बेहतर तो यही है कि वो पूरी मेहनत करे. जब मैंने अपनी मूव करने की बात बताई, तो इंडस्ट्री के लोग बहुत सपोर्टिव थे.'
बात करें अविका गौर की, तो उनकी शादी मिलिंग चंदवानी से सितंबर 2025 में हुई थी. दोनों ने पति पत्नी और पंगा शो पर सात-फेरे लिए थे.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क