अर्शी ने रची शिल्पा को बाहर करने की साजिश, एक्स कंटेस्टेंट को लगा डर

बिग बॉस हाउस की न्यू कैप्टन अर्शी खान और शिल्पा शिंदे के बीच कोल्ड वॉर जारी है. अब अर्शी ने शिल्पा को शो से हटाने की साजिश रची है.

Advertisement
अर्शी खान और विंदू दारा सिंह अर्शी खान और विंदू दारा सिंह

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 12 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 8:47 PM IST

इन दिनों बिग बॉस हाउस की न्यू कैप्टन अर्शी खान का घर में रौब चल रहा है. शो में उनके और शिल्पा शिंदे के बीच कोल्ड वॉर जारी है. अब अब अर्शी ने शिल्पा को शो से हटाने की साजिश रची है.

सोमवार के एपिसोड में उन्हें आकाश ददलानी से कहते सुना गया कि किसी भी तरह से शिल्पा को घर से बाहर निकलवाना है. मजेदार बात ये है कि इस दौरान अर्शी और आकाश के साथ पुनीश भी मौजूद थे. वह अर्शी की प्लानिंग शिल्पा से बताते हैं.

Advertisement

घर के बाहर सबकी चहेती बनीं शिल्पा शिंदे के खिलाफ साजिश रचने वाली बात एक्स कंटेस्टेंट विंदू दारा सिंह को नागवार गुजरी. उन्होंने ट्विटर पर अर्शी पर हमला करते हुए लिखा, आकाश और अर्शी शिल्पा को घर से बाहर निकालने की प्लानिंग कर रहे हैं. यार मुझे बहुत डर लग रहा है, कहीं शिल्पा को हटाने के बाद ये दोनों सलमान खान को भी ना हटा दें.

विंदू दारा सिंह का यह फनी कमेंट वाकई मजेदार है. वह भी जानते हैं कि घर में कौन किस तरह से खेल रहा है. शिल्पा को निकालने का फैसला आखिरकार जनता को ही करना है. वैसे कही ऐसा ना हो जाए कि शिल्पा को बाहर भगाने के चक्कर में अर्शी खुद ही शो से निकल जाए.

सोमवार को नॉमिनेशन टास्क के बाद अब बारी में लग्जरी बजट टास्क की. जो कि सभी कंटेस्टेंट की क्षमता को टटोलेगा और यह हफ्ता तय करेगा कि कौन विजेता की ट्रॉफी के और करीब पहुंचने वाला है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement