अर्जुन बिजलानी की पत्नी की T-Shirt पर लिखा अल्लाह, भड़के मुस्लिम, PAK एक्ट्रेस बोली- धर्म का मजाक...

अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा स्वामी विवादों में हैं. नेहा की टी-शर्ट पर उर्दू में अल्लाह लिखा है, जिस पर विवाद खड़ा हो गया है. मुस्लिम यूजर्स ने इसे आपत्तिजनक बताया है और कार्रवाई की मांग की है.

Advertisement
नेहा स्वामी की टी-शर्ट पर क्या लिखा? (Photo: Instagram @nehaswamibijlani) नेहा स्वामी की टी-शर्ट पर क्या लिखा? (Photo: Instagram @nehaswamibijlani)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:45 PM IST

टीवी इंडस्ट्री के फेमस कपल अर्जुन बिजलानी और उनकी पत्नी नेहा स्वामी इन दिनों कपल रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा 2 में नजर आ रहे हैं. शो में उनकी ट्यनिंग यूजर्स को काफी पसंद आ रही है. लेकिन एक खास वजह से अर्जुन की पत्नी ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं. ये शायद पहली बार होगा जब नेहा को ट्रोल किया जा रहा है.

Advertisement

नेहा की टी-शर्ट पर विवाद
ये सारा विवाद नेहा की टी-शर्ट का है. हाल ही में वो अपने पति और बेटे संग स्क्रीनिंग में पहुंचीं. नेहा का यहां पर कूल लुक दिखा. ओपन हेयर्स, मिनिमल मेकअप में वो दिखीं. नेहा ने कैजुअल सॉन्ग टी-शर्ट और ब्लैक जींस पहनी है. इवेंट में मौजूद पैप्स के कैमरे में नेहा कैद हुईं. फिर जो हुआ वो बवाल बन गया. नेहा की टी-शर्ट पर फ्रंट में कार्टून कैरेक्टर बना हुआ है. उसके ऊपर उर्दू में एक तरफ अल्लाह लिखा है. दूसरी ओर मुहर-ए-नबूवत बनी हुई है. नेहा की टी-शर्ट को देखकर मुस्लिमों का गुस्सा भड़का है. नेहा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग हो रही है.

पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने लगाई नेहा की क्लास
नेहा की टी-शर्ट ने मुस्लिमों की भावनाओं को आहत किया है. इंटरनेट पर कई लोगों ने नेहा को बैकलैस किया है. नेहा की विवादित टी-शर्ट का ये मामला इंडिया ही नहीं पाकिस्तान भी पहुंच गया है. पाकिस्तानी एक्ट्रेस मिशी खान का नेहा पर गुस्सा भड़का है. उन्होंने नेहा को शर्म करने को कहा है.

Advertisement

मिशी ने कहा- मेरा खून खौल रहा है. नेहा तुम्हें शर्म नहीं आती है. तुमने जो टी-शर्ट पहनी है उस पर मिक्की माउस बना हुआ है. उसके कान के ऊपर हमारे प्रोफेट का नाम लिखा है. तुम्हें कोई शर्म नहीं है. तुम लोगों को दूसरों के धर्म की कोई इज्जत है या नहीं. इस तरह की टी-शर्ट क्यों पहनी है. हमारे आर्टिस्ट ने कभी भी आप लोगों के भगवान के ऊपर ऐसा कृत्य नहीं किया है. मिशी खान ने नेहा से माफी मांगने को कहा है.

इस पूरे मामले पर अभी तक नेहा और अर्जुन की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है. नेहा पूर्व एक्ट्रेस हैं. उन्होंने टीवी शो काली-एक पुनर अवतार में काम किया था. 2013 में उनकी अर्जुन बिजलानी से शादी हुई थी. कपल का एक बेटा भी है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »