'अनाथ हूं आज' यूट्यूबर अनुराग डोभाल का दर्द, दिखाए जख्म, पत्नी-मां ने छोड़ा साथ!

अनुराग डोभाल पिछले काफी दिनों से अस्पताल में भर्ती थे. उनका एक्सीडेंट हो गया था, जिसके कारण अनुराग का ICU में इलाज चल रहा था. कई दिनों तक इलाज चलने के बाद, अब अनुराग ठीक हैं. उन्होंने अपनी हेल्थ अपडेट शेयर करके व्लॉगिंग शुरू करने पर भी हिंट दिया है.

Advertisement
अब कैसे हैं अनुराग डोभाल? (Photo: Instagram @anurag_dobhal) अब कैसे हैं अनुराग डोभाल? (Photo: Instagram @anurag_dobhal)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:24 PM IST

यूट्यूबर और बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल को लेकर एक बड़ी गुड न्यूज सामने आ रही है. अनुराग, जो पिछले काफी दिनों से अस्पताल में अपना इलाज करा रहे थे, वो अब फाइनली ठीक हो चुके हैं. उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और फिलहाल वो अपने दोस्त के फार्महाउस पर ठीक होने की राह पर हैं. 

अनुराग डोभाल ने किया फैंस का शुक्रिया

Advertisement

अनुराग ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें वो हॉस्पिटल के बेड पर नजर आए. व्लॉगर ने अपनी हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए, फैंस को शुक्रिया कहा जिन्होंने उनकी अच्छी सेहत की प्रार्थना की. साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी डालकर अपनी चोट की स्थिति भी दिखाई, जो उनकी कमर पर आई थी. अनुराग ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'कभी सोचा नहीं था कि जिंदा रहूंगा. जिस रास्ते में गया था, वहां से आना नामुमकिन था.'

'मेरे लिए ये सब एक चमत्कार के कम नहीं है. एक अनाथ हूं आज. मुझे नहीं पता आगे क्या होगा, क्या करूंगा. लेकिन एक नया जन्म मिला है, तो कुछ तो सोचा होगा भगवान ने. बहुत सारे लोग मेरे लिए परेशान हैं. मैं अब ICU से बाहर हूं और फिलहाल ठीक हूं. शुक्रिया जो लोग साथ हैं और जिन लोगों ने मेरे लिए प्रार्थना की है, शायद ये आप लोगों की प्रार्थना थी जिसके कारण ये जन्म मिला है. बाकी भगवान भरोसे छोड़ दिया है सब.'

Advertisement

अनुराग ने इसी के साथ व्लॉगिंग वापस से शुरू करने पर हिंट दिया है. इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उन्होंने फैंस के लिए पोल डाला है, जिसमें वो लिखते हैं 'नई जिंदगी की शुरुआत देखोगे?' फैंस अनुराग डोभाल के लिए काफी वक्त से परेशान थे. अब उनकी अच्छी सेहत की खबर से उन्हें काफी आराम मिलेगा. 

दोबारा व्लॉगिंग शुरू करेंगे अनुराग!

क्यों परेशान थे अनुराग डोभाल?

अनुराग पिछले दिनों अपनी जिंदगी में चल रही उथल-पुथल के कारण सुर्खियों में आए थे. व्लॉगर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक दर्दनाक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो अपने माता-पिता से झगड़े की बात कह रहे थे. अनुराग ने वीडियो में ये तक कह दिया था कि अगर उन्हें कुछ होता है, तो उसके जिम्मेदार उनके पेरेंट्स होंगे. 

फिर, उसके कुछ दिन बाद ही व्लॉगर का खतरनाक एक्सीडेंट हो गया. अनुराग अपनी गाड़ी हाई-स्पीड में चला रहे थे, तभी उनका बैलेंस बिगड़ा और वो गंभीर रूप से घायल हो गए. वो काफी दिनों से अस्पताल में भर्ती थे. उनके मैनेजर और प्रेग्नेंट पत्नी फैंस को व्लॉगर की हेल्थ अपडेट भी दिया करते थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement