Anupama शो में होगी 2 नई एंट्री, रुपाली गांगुली को किया साइडलाइन, कहीं गिरा न दे TRP

सिधांशु पांडे स्टारर शो अनुपमा की टीआरपी महीनों से टॉप पर हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों में शो में कई बदलाव किए गए है, जिससे अनुपमा की लव स्टोरी, उनकी कहानी साइडलाइन होती नजर आ रही है, और अब शो में दो और लोगों की एंट्री होने वाली है जिससे खतरा अब शो की लोकप्रियता पर मंडराने लगा है.

Advertisement
अनुपमा में होगी दो और लोगों की एंट्री, क्या गिर सकती हैं शो की टीआरपी? अनुपमा में होगी दो और लोगों की एंट्री, क्या गिर सकती हैं शो की टीआरपी?

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 4:42 PM IST
  • मालविका के बॉयफ्रेंड और पति की होगी वापसी
  • शो के मेकर्स से नाराज हैं दर्शक
  • शो से गायब हुई अनुपमा की कहानी

टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो अनुपमा की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही थी. शो पहले वनराज और अनुपमा की कहानी पर आधारित था, लेकिन वनराज से धोखा मिलने के बाद अनुपमा की जिन्दगी ने नया मोड़ ले लिया और उनके बरसों पुराने प्यार अनुज की एंट्री हो गई. फिर अनुपमा की जिन्दगी में खुशियों ने दस्तक दी. अनुपमा अनुज से अपने प्यार का इजहार करने ही वाली थी कि अचानक शो में फिर एक और एट्री हुई, अनुज की बहन मालविका की.  जिससे दोनों की लव स्टोरी पर ब्रेक लगता नजर आ रहा है, यह सब होता देख दर्शक शो के मेकर्स से काफी नाराज चल रहे हैं.

Advertisement

शो में होने जा रही है मालविका के बॉयफ्रेंड और पति की एंट्री

मालविका की परेशानियाों के कारण अनुपमा ने अनुज से अपने प्यार का इजहार करने का और समय ले लिया हैं, साथ ही मालविका की हरकतें भी फैंस को इरीटेट कर रही हैं, इसी बीच फैंस के लिए एक और चौकाने वाली खबर आ रही हैं कि शो में अब और एट्रियां होने वाली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक शो में अब मालविका के एक्स बॉयफ्रेंड अक्षय और मालविका के एक्स पति की एंट्री हो सकती है . जिससे मालविका की पूरी जायदाद को खतरा हो सकता है. फिलहाल शो को देखकर लग रहा है कि ऐपिसोड्स ने अनुपमा से हटके मालविका की कहानी का मोड़ ले लिया है.

टीआरपी पर मंडरा सकता है खतरा

शो में रोज मालविका को लेकर कोई न कोई खुलासे हो रहे हैं, जिससे शो की मेन किरदार अनुपमा की कहानी साइडलाइन होती नजर आ रही है. अनुपमा की कहानी के चलते शो की टीआरपी महीनों ने नंबर वन पर टिकी हुई थी , मेकर्स शायद इसे संम्भालने के चक्कर में शो में कई बदलाव कर रहे हैं, लेकिन दर्शक हर बदलाव से कन्फ्यूज होकर नाराज हो रहे हैं.  ऐसा ही चलता रहा तो शो की टीआरपी में गिरावट आ सकती है. 

Advertisement

वनराज की इमेज सुधारने में लगे हैं मेकर्स

वहीं दर्शकों का यह भी कहना है कि जब वनराज ने अनुपमा के साथ इतना गलत किया तो अब मेकर्स उनकी इमेज को सुधारने में क्यों लगे हुए हैं. वनराज का अचानक से अच्छा बर्ताव करना, अच्छाई के रास्तों पर चलना दर्शकों को यह बात खल नहीं रही हैं. इतनी सारी चीजों के साथ कहानी में उलटफेर होता दिख कहा है. अब और एंट्रियों के चलते शो की टीआरपी पर बात आ सकती है. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement