बिजनेसमैन पति संग अंकिता ने उठाया गोबर, आश्रम में कर रहीं गौ सेवा, Video

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने श्रीश्री रविशंकर की गौशाला का दौरा किया, जहां उन्होंने गायों की सेवा की और आध्यात्मिक अनुभव लिया. कपल ने गौशाला की सफाई की, गायों को चारा खिलाया.

Advertisement
अंकिता-विक्की ने की गौसेवा (Photo: Social Media) अंकिता-विक्की ने की गौसेवा (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:30 PM IST

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन मुंबई की भीड़भाड़ से दूर आध्यात्मिक जीवन जी रहे हैं. वे श्रीश्री रविशंकर के बैंगलोर में स्थित गौशाला में पहुंचे. इस गौशाला में अलग-अलग प्रजाति की 19 गायों को रखा गया है. अंकिता-विक्की ने गायों की सेवा करते हुए वीडियो शेयर किया है. कपल ने बताया कि इस शानदार एक्सपीरियंस को वो कभी नहीं भूल पाएंगे.

श्रीश्री रविशंकर से मिले अंकिता-विक्की
अंकिता-विक्की ने गायों को चारा खिलाया. उन्होंने गौशाला की सफाई की. गौ सेवा कर उन्हें आनंद आया. विक्की ने बताया कि वहां पर मौजूद किसी भी गाय ने उन्हें मारा नहीं. वो गायों को प्यार करने में डरे नहीं. उन्होंने गाय को हग किया. हर गाय स्वच्छ तरीके से रखी गई है. कपल ने गायों का इतने अच्छे तरह से ध्यान रखने के लिए श्रीश्री रविशंकर का धन्यवाद किया है. एक वीडियो सामने आया है जिसमें विक्की और अंकिता ने गौशाला में गोबर को उठाया. इस दौरान अंकिता का मस्तमौला साइड भी दिखा.

Advertisement

अंकिता ने अस्तबल में घोड़े को गाजर खिलाया. वहां पर जानवरों की सेवा करने के बाद अंकिता ने खूब मस्ती भी की. कपल ने आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में श्रीश्री यूनिवर्सिटी के एक्जिबिशन का भी दौरा किया. कपल ने श्रीश्री रविशंकर से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया. अंकिता ने वीडियो शेयर कर बताया कि वो पहली बार गुरुदेव से मिलीं. आर्ट ऑफ लिविंग में जिस तरह से जिंदगी जीने का तरीका बताया गया है, वो इंस्पायरिंग है. विक्की ने बताया वो गुरुदेव का मैडिटेशन करते हैं. उनसे मुलाकात मैजिकल रही थी. उनका ऑरा शानदार है. 


अंकिता-विक्की के वर्कफ्रंट की बात करें तो, कपल इन दिनों कुकिंग शो लाफ्टर शेफ सीजन 3 में नजर आ रहा है. शो में उनकी खट्टी मीठी नोकझोंक फैंस को पसंद आती है. कोयले का बिजनेस करने वाले विक्की, अंकिता से शादी कर शोबिज में पूरी तरह कदम रख चुके हैं. वो एक्टर होने के साथ प्रोड्यूसर भी बन गए हैं. दोनों सलमान खान के बिग बॉस में नजर आ चुके हैं. शो में उनका रिश्ता कई उतार-चढ़ाव से गुजरा. लेकिन तमाम झगड़ों के बाद भी वो हैप्पी स्पेस में हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »