टीवी की बहू और मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पति अब अपनी जिंदगी में एक नए सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं. विक्की जैन अब एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन के बाद, फिल्म प्रोड्यूसर बन गए हैं. आज अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी का ऐलान किया. इस खास दिन पर बतौर प्रोड्यूसर उनकी पहली फिल्म का मुहुर्त शूट भी हुआ.
प्रोड्यूसर विक्की जैन
विक्की जैन ने अपनी कंपनी VJ FRAMES के नाम से खोली है, जिसमें पहली ही फिल्म एक एक्शन थ्रिलर होगी जो आगे चलकर फ्रेंचायजी का रूप लेगी. हालांकि फिल्म का टाइटल अभी फिलहाल अनाउंस नहीं हुआ है. इसे मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा डायरेक्ट करने वाले हैं, जिन्होंने इससे पहले एबीसीडी फ्रेंचायजी, फ्लाइंग जट और रेस 3 जैसी पिक्चरे बनाई हैं.
इस फिल्म की कास्ट भी बड़ी जबरदस्त है. विक्की जैन ने अपनी पहली ही फिल्म में बॉलीवुड के एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ को कास्ट किया है. उनके अलावा फिल्म में अभिषेक बनर्जी भी नजर आएंगे. मशहूर इंफ्लुएंसर एल्विश यादव भी फिल्म का हिस्सा हैं, जिनका इसमें एक अहम रोल होने वाला है. विक्की जैन ने एल्विश को फिल्मों में पहला ब्रेक दिलाया है. फैंस उनके डेब्यू को लेकर काफी खुश हैं.
पति पर अंकिता ने लुटाया प्यार
पति विक्की जैन अपने जन्मदिन पर इतनी बड़ी शुरुआत करने जा रहे हैं, ऐसे में अंकिता लोखंडे ने उनपर खूब सारा प्यार लुटाया है. एक्ट्रेस का कहना है कि आज का दिन काफी खास है. उन्हें उम्मीद है कि VJ FRAMES से पति विक्की को काफी सक्सेस मिलेगी. उनके रास्ते में अब चाहे जो आए, अंकिता उनके साथ खड़ी रहेंगी. ये पल उनके लिए काफी गर्व महसूस करने वाला है.
वैसे विक्की जैन इससे पहले इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक के प्रोड्यूसर रहे, जिसे क्रिटिक्स से काफी सराहना मिली थी. बॉक्स ऑफिस पर वो फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन ओटीटी पर आने के बाद उसे काफी पसंद किया गया. इसके अलावा अंकिता के पति बतौर एक्टर गौहर खान के साथ फौजी 2 सीरियल में भी काम कर चुके हैं. टीवी पर भी विक्की जैन को अच्छी-खासी पॉपुलैरिटी मिल चुकी है. वो लाफ्टर शेफ और बिग बॉस जैसे हिट रियलिटी शो का हिस्सा रहे हैं, जहां से उन्होंने खुद की पहचान बनाई.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क