अजय देवगन अब जल्द टीवी सीरीज 'स्वामी रामदेव: एक संघर्ष' को प्रोड्यूस करेंगे. शो में बाबा रामदेव की भूमिका में नेशनल अवॉर्ड विनर नमन जैन नजर आएंगे. नमन फिल्म 'चिल्लर पार्टी' में नजर आ चुके हैं.
अजय देवगन ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी. यह शो डिस्कवरी जीत पर टेलिकास्ट किया जाएगा. नमन 'चिल्लर पार्टी' के अलावा 'रांझणा' और 'बॉम्बे टॉकीज' में भी नजर आ चुके हैं.
नमन ने शो के बारे में बात करते हुए कहा- मेरे लिए छोटे गांव के सामाजिक टेंशन को समझना बहुत जरूरी था. उनके कैरेक्टर को दिखाने के लिए उनके स्टाइल को अपनाना भी चैलेंज था.
शो की शूटिंग जयपुर में चल रही हैं. शो को कुशाल झवेरी डायरेक्ट कर रहे हैं और अजय देवगन-अभिनव शुक्ला मिल के प्रोड्यूस कर रहे हैं. अजय ने इसके पहले 'शिवाय', 'बोल बच्चन', 'राजू चाचा' जैसी फिल्में प्रोड्यूस किया है.
रामदेव का जन्म 25 दिसंबर 1965 को हरियाणा के छोटे से गांव में हुआ था. रामदेव का असली नाम स्वामी शंकर देव था. लेकिन संन्यास लेने के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर रामदेव रख लिया.
स्वाति पांडे