टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने अपने यूट्यूब चैनल पर नया व्लॉग शेयर किया जिसमें उनके आलीशान घर की झलक भी देखने को मिली, जिसकी कीमत करीब 7.63 करोड़ रुपये बताई जा रही है. यहां वो बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा संग रहती हैं.
तेजस्वी व्लॉग में दिखाया कि वो कैसे शीरा बनाती हैं. इस दौरान उनके ड्रीम हाउस और आलीशान घर की झलक भी देखने को मिली, जिसकी कीमत करीब 7.63 करोड़ रुपये बताई जा रही है.
तेजस्वी का बांद्रा वाला घर लग्जरी और स्टाइल का शानदार कॉम्बिनेशन है. घर का हर कोना बेहद खूबसूरती से डिजाइन किया गया है, जो उनकी चुलबुली और स्टाइलिश पर्सनैलिटी को दिखाता है.
ये घर जितना रॉयल दिखता है, उतना ही आरामदायक भी है. घर की सबसे खास बात इसका ट्रॉपिकल स्टाइल डेकोर है. इंडोर प्लांट्स, मिट्टी जैसे रंग और नेचुरल चीजों का इस्तेमाल घर को फ्रेश और सुकून भरा फील देता है.
मॉडर्न डिजाइन और नेचर थीम का मिक्स इस घर को और भी खास बना देता है. घर का लिविंग रूम काफी बड़ा और बेहद शानदार है.
सॉफ्ट और लग्जरी सोफे, स्टाइलिश डेकोरेशन और बड़ी-बड़ी खिड़कियां इसे और खूबसूरत बनाती हैं. खिड़कियों से आने वाली नेचुरल लाइट पूरे कमरे को पॉजिटिव और रिलैक्सिंग माहौल देती है.
डाइनिंग एरिया भी घर की थीम से पूरी तरह मैच करता है. यहां खूबसूरत डाइनिंग टेबल और स्टाइलिश सजावट देखने को मिलती है. ये जगह फैमिली टाइम और दोस्तों के साथ बैठकर बातें करने के लिए एकदम परफेक्ट लगती है.
घर की बालकनी भी किसी ड्रीम स्पॉट से कम नहीं है. यहां खुली हवा, धूप और शानदार व्यू का मजा लिया जा सकता है. हालांकि अभी तेजस्वी जहां रह रही हैं, वो बिल्डिंग अंडर कंस्ट्रक्शन है.
तेजस्वी के घर का किचन भी काफी मॉडर्न और क्लासी है. इसमें खूबसूरत कैबिनेट्स, बड़ा स्टोरेज और बेहद साफ-सुथरा सेटअप है.