Advertisement

टीवी

'मेरा पीछा किया-इमारतों पर लिखा नाम', 'अंगूरी भाभी' संग सड़क पर हुई थी छेड़छाड़, छलका दर्द

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 02 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 11:30 AM IST
  • 1/10

'भाभीजी घर पर हैं' से अंगूरी भाभी के तौर पर शुभांगी अत्रे को बड़ी पहचान मिली है. शुभांगी करियर में काफी अच्छा कर रही हैं. मगर एक्ट्रेस ने अब अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं. 

  • 2/10

शुभांगी ने Hauterrfly संग इंटरव्यू में बताया कि बचपन में उन्होंने छेड़छाड़ जैसी चीजों का सामना किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि टीनएज के दिनों में एक आदमी उनका पीछा करता था. 
 

  • 3/10

एक्ट्रेस ने इस डरावनी घटना के बारे में बात करते हुए कहा- वो मेरी जिंदगी का एक बेहद डरावना अनुभव था. मैं तब 10वीं-11वीं क्लास में थी और इंदौर में पढ़ाई कर रही थी. 
 

Advertisement
  • 4/10

'उस शख्स ने सड़कों और इमारतों पर मेरा और अपना नाम एक साथ लिख दिया था. जब भी हम अपने घर का दरवाजा खोलते थे, तो सामने वाली दीवार पर हम दोनों के नाम लिखे होते थे.'
 

  • 5/10

शुभांगी ने आगे बताया- पीछे आना, बाइक पे चक्कर लगाना. बस फिर एक दिन मेरी बहन ने उनसे बात की कि यह सब करके कुछ नहीं होने वाला है. तुम कुछ बनो और कुछ हासिल करो, उसके बाद आकर बात करेंगे. 

  • 6/10

'यह सब चीजें बहुत ज्यादा डरा देती हैं. हम इतना सुनते हैं रेप्स और बाकी सब चीजों के बारे में, तो घरवाले वैसे ही डर जाते हैं.'
 

Advertisement
  • 7/10

शुभांगी अत्रे ने कहा कि हमें पीछा करने (स्टॉकिंग) और हैरेसमैंट के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए.

  • 8/10

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि इस तरह की घटनाएं यंग महिलाओं पर इतना बुरा असर डालती हैं कि वो अक्सर घर से बाहर निकलने से भी डरने लगती हैं. 
 

  • 9/10

शुभांगी अत्रे को आखिरी बार 'भाभीजी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी के किरदार में देखा गया था, जिसमें उन्होंने लगभग 9 साल तक काम किया था. उन्होंने 2026 की फिल्म 'भाभीजी घर पर हैं' फन ऑन द रन' में भी काम किया था. 

Advertisement
  • 10/10

(Photo: Instagram @shubhangiaofficial) 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement