रामानंद सागर का 'श्री कृष्णा' 90 के दशक का लोकप्रिय पौराणिक शो है. 'श्री कृष्णा' सीरियल खत्म हुए सालों हो गए हैं, लेकिन इसकी फैन फॉलोइंग आज भी तगड़ी है. जानते हैं सालों बाद पॉपुलर शो की स्टारकास्ट अब कहां है और क्या कर रही है.
PHOTO: Social Media
'श्री कृष्णा' में गोविंद खत्री ने कर्ण का किरदार निभाया था. कर्ण के रोल में उन्होंने फैन्स की खूब वाहवाही बटोरी. लेकिन आज के वक्त में वो किसी बड़े प्रोजेक्ट में नजर नहीं आ रहे हैं. वो सोशल मीडिया पर भी कम ही एक्टिव हैं.
PHOTO: Instagram @govindkhatri77
सीरियल में भीष्म पितामह का रोल सुनील नागर ने अदा किया था. करीब 4 साल पहले उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति बयां की थी. एक्टर का कहना था कि उन्हें काम नहीं मिल रहा है. वो पाई-पाई को मोहताज हैं और गुजारे के लिए उन्हें मुंबई वाला अपना घर बेचना पड़ा. मुश्किल वक्त में परिवार और बेटे ने भी उनका साथ छोड़ दिया था.
PHOTO: Screengrab
'श्री कृष्णा' में लता हया ने कुंती का किरदार अदा किया था. एक्ट्रेस बनने से पहले वो एक न्यूज रीडर और रेडियों में अनाउंसर भी रहीं. 'श्री कृष्णा' के अलावा उन्होंने 'मेरे घर आई एक नन्ही परी', 'अलिफ लैला और 'जय संतोषी मां' जैसे टीवी सीरियलों मे भी काम किया था. लेकिन कुछ साल बाद उन्होंने शोबिज से दूरी बना ली. अब वो एक कवयित्री और सोशल वर्कर हैं.
PHOTO: Screengrab
जेपी शर्मा ने 'श्री कृष्णा' में शकुनि मामा का किरदार निभाया था. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वो बचपन में पोलियो से ग्रस्त हो गए थे. इस वजह से लोग उन्हें चिढ़ाते थे. उनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी. परेशान होकर वो श्मशान घाट में योग करने जाने लगे. पेट भरने के लिए मृतकों के लिए रखा जाने वाला खाना खाकर गुजारा करते थे.
PHOTO: Social Media
एक्ट्रेस फाल्गुनी पारिख ने 'श्री कृष्णा' में द्रौपदी का किरदार निभाया था, जिसमें उन्हें काफी पसंद किया गया. फाल्गुनी ने 'जय हनुमान', 'कानून' और 'संस्कार लक्ष्मी' जैसे कई टीवी सीरियल किए. लेकिन अब वो स्क्रीन पर कम ही नजर आती हैं.
PHOTO: Screengrab
'श्री कृष्णा' में धृतराष्ट्र के रोल को नहीं भुलाया जा सकता है. इस किरदार को एक्टर तारकेश चौहान ने निभाया था. 'श्री कृष्णा' के बाद वो बी.आर. चोपड़ा की 'महाभारत' में भी नजर आए. लेकिन बाद में उनकी हालत ऐसी हो गई कि उन्हें इंडस्ट्री में काम मिलना बंद हो गया. वो इतने मजबूर हो गए कि पैसे कमाने के लिए उन्हें अडल्ट फिल्मों और वेब सीरीज में काम करना पड़ा.'
PHOTO: Social Media
'श्री कृष्णा' के इन एक्टर्स की कहानी बताती है कि एक्टिंग में फेम चंद मिनटो में मिलता है और इसे गायब होने में भी कुछ मिनट लगते हैं.
PHOTO: Screengrab