शिल्पा शिंदे कंट्रोवर्सी क्वीन बन चुकी हैं. वो हर साल किसी ना किसी विवाद को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. भारती सिंह के पॉडकास्ट में शिल्पा ने नया खुलासा किया.
Photo: Instagram @shilpa_shinde_official
एक्ट्रेस ने बताया कि 11 साल पहले उन्होंने भाभी जी घर पर हैं के प्रोड्यूसर संजय कोहली पर झूठा सेक्सुअल हैरेसमेंट आरोप लगाया था. उनके इस खुलासे ने लोगों के कान खड़े कर दिए हैं.
Photo: Instagram @shilpa_shinde_official
आम जनता हो या सेलेब्स हर कोई शिल्पा की आलोचना कर रहा है. ये पहला मौका नहीं है जब शिल्पा विवादों में हैं. इससे पहले उन्होंने एक्स बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर भी चौंकाने वाला खुलासा किया था.
Photo: Instagram @shilpa_shinde_official
टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में शिल्पा ने कहा था कि मैं और सिद्धार्थ रिश्ते में थे. सिद्धार्थ काफी पॉजेसिव और गुस्सैल किस्म के इंसान थे. वो नहीं चाहते थे कि मैं उन्हें छोड़ कर जाऊं.
Photo: Instagram @realsidharthshukla
एक्ट्रेस ने कहा कि सिद्धार्थ मेरे साथ मारपीट करते थे. मुझे अपशब्द कहते थे. कभी-कभी वो इतना ज्यादा गुस्सा करने लगते थे कि मैं डर जाती थी. उन्होंने मुझे गालियां दीं, थप्पड़ मारे.
Photo: Instagram @realsidharthshukla
शिल्पा ने बताया कि उन्होंने सिद्धार्थ के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी. क्योंकि सिदार्थ ने उनके मुंह पर एसिड फेंकने और उन्हें बर्बाद करने की धमकी दी थी. शिल्पा के मुताबिक, वो नहीं चाहते थे कि शिल्पा उन्हें छोड़कर जाएं.
Photo: Instagram @realsidharthshukla
बिग बॉस 13 के दौरान शिल्पा ने सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर ये भी कहा कि उन्होंने उन्हें चलती गाड़ी से फेंक दिया था. वो बहुत मुश्किल से इस रिश्ते से बाहर निकलीं हैं और नहीं चाहतीं सिद्धार्थ बिग बॉस जीतें. शिल्पा के इस खुलासे के बावजूद सिद्धार्थ बिग बॉस 13 विनर बने और उन्हें जनता का बेशुमार प्यार मिला.
Photo: Instagram @shilpa_shinde_official
13 साल बाद एक बार फिर शिल्पा का ये बयान चर्चा में है. फैन्स का कहना है कि संजय कोहली की तरह शिल्पा ने सिद्धार्थ के लिए भी झूठ बोला था? शिल्पा सिर्फ लोगों को बदनाम करके नाम कमाना चाहती हैं.
Photo: Instagram @shilpa_shinde_official
अफसोस बिग बॉस 13 जीतने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला का 40 की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया था. सिद्धार्थ अपनी सफाई में कुछ भले ही ना कह पाएं, लेकिन उनके फैन्स सच्चाई से वाकिफ हैं.
Photo: Instagram @shilpa_shinde_official
सिद्धार्थ शुक्ला के अलावा शिल्पा का एक्टर रोमित राज से भी गहरा रिश्ता रहा. दोनों की सगाई हो गई थी. शादी के कार्ड छप गए थे. लेकिन एक महीने पहले उनका रिश्ता टूट गया.
Photo: Instagram @shilpa_shinde_official
टूटी सगाई पर बात करते हुए शिल्पा ने कहा था कि रोमित उनसे कुछ ज्यादा उम्मीद करते थे. शादी टूटने से वो खुश हैं और उन्हें अपने फैसले पर पछतावा नहीं है.
Photo: Instagram @shilpa_shinde_official