शालीन भनोट टेलीविजन के जाने-माने एक्टर हैं. शालीन की निजी जिंदगी की कंट्रोवर्सी भी किसी से छिपी नहीं है. अब उन्होंने मुश्किल दिनों और अपने रिलेशनशिप को लेकर बात की है.
पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में उन्होंने कहा कि मेरा एक रिलेशनशिप चल रहा था. पारस शॉक्ड होकर कहते हैं कि अच्छा आप रिलेशनशिप में थे. शालीन ने हंसते हुए कहा कि हां मुझे ऐसा ही लगता था.
शालीन ने निजी जिंदगी में आई मुसीबतों पर बात करते हुए कहा कि दुनिया का सबसे अमीर आदमी भी जब भगवान के दर पर जाता है, तो उन्हें झुककर प्रणाम करता है. अतीत में मेरे साथ कुछ दिक्कतें हुई थीं. कई दिन अच्छे नहीं थे. ऐसा लगता था कि जिंदगी खत्म हो गई.
पारस ने उनसे कहा कि ये तब की बात है जब आपका रिश्ता टूटा था, तो उन्होंने कहा कि हां. जब मेरा रिश्ता टूटा, तो कुछ कारणवश मेरे पास घर नहीं था. कोई मुझे घर नहीं दे रहा था.
शालीन कहते हैं कि लोगों ने मेरे बारे में आर्टिकल लिख रहे थे. पढ़ रखे थे. पूरे लोखंडवाला में मुझे कोई घर देने को तैयार नहीं था. एक लेडी थीं, जो मैनेजमेंट से थीं.
एक्टर ने कहा कि उस लेडी ने मुझे फोन किया कि शालीन तुम हर हफ्ते अलग-अलग सोसायटी में रिजेक्ट हो रहे हो. सब ये बोल रहे हैं कि देखो हमने भी शालीन को निकाल दिया. शालीन को रिजेक्ट कर दिया.
शालीन ने कहा कि गम मेरे साथ बहुत दूर तक चले, लेकिन मुझे में ना पाई थकान तो वो खुद थक चले. बहुत हताश होकर मैं जबलपुर चला गया. वहां मां भगवती का एक मंदिर है. वहां 20-25 सीढ़ियां हैं. मैं वहीं नहाता था. सीढ़ियां चढ़कर मंदिर जाता था और वहां बैठा रहता था.
मैंने देवी मां से कहा कि मां यार मैं अच्छा कर रहा था. वहां कुछ करने गया था. सही जा रहा था सब, लेकिन ये तो गड़बड़ हो गया. उस समय मुझे बहुत फोन कॉल्स आ रहे थे. पर एक नंबर से बहुत कॉल आ रहे थे. मैंने मां से कहा कि अगर ये कॉल मेरे लिए है, तो एक बार फिर फोन आ जाए.
एक्टर कहते हैं कि मैं जब 9वीं सीढ़ी चढ़ रहा था. तो फिर मुझे उसी नंबर से कॉल आया. मुझे बोला गया कि हम स्वस्तिक से बोल रहे हैं. सूर्यपूत्र कर्ण एक शो है. मैंने मन में सोचा कि मुंबई नहीं जा सकता. क्योंकि वहां मेरे पास रहने के लिए घर नहीं था. फिर उन्होंने बोला कि शूटिंग मुंबई में नहीं गोरेगांव में होगी. पर आप टेंशन मत लेना. हम आपको घर दे देंगे. इसके बाद शालीन कहां से कहां पहुंच गए हैं. ये बताने की जरुरत नहीं है. अपनी कहानी बताते हुए वो इमोशनल हो गए.
All Photos: Instagram @shalinbhanot