Advertisement

टीवी

35 की उम्र में एक्टर ने खरीदे 2 घर, हुआ इमोशनल, बोला- मां ने बचाए पैसे

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 22 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 12:15 PM IST
  • 1/8

टीवी एक्टर पार्थ समथान ने अपने होमटाउन पुणे में अपना सपनों का ड्यूप्लेक्स घर खरीद लिया है. एक्टर ने घर का वीडियो शेयर कर इस खुशी को फैंस के साथ शेयर किया है. 

  • 2/8

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि होमटाउन में करीब एक दशक की योजना, बचत और त्याग के बाद अपना सपनों का घर खरीदा है. 

  • 3/8

वो कहते हैं कि जिस घर में मैं रह रहा हूं, वो पुणे के बाहरी इलाके में है. हालांकि, ये मेरे रिश्तेदारों के करीब है. अब बच्चे बड़े हो गए हैं और सबके पास अपनी-अपनी जगहें हैं.

Advertisement
  • 4/8

'हमने सोचा, क्यों नहीं किसी बेहतर इलाके में शिफ्ट हो जाएं? मुझे खुशी है कि आखिरकार हमने ऐसा घर खरीद लिया जो हम सबको पसंद है.'

  • 5/8

पार्थ ने खुलासा किया है कि उन्होंने मुंबई में भी एक प्रॉपर्टी खरीदी है, जिसका पजेशन उन्हें अगले महीने मिलने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि इन दो घरों को खदीरने के लिए उन्होंने कई चीजों की कुर्बानी दी और कड़ी मेहनत भी की है. 

  • 6/8

वो कहते हैं कि घर खरीदने के लिए मैंने शॉपिंग करना बंद कर दिया था. मैंने हर महीने घूमना-फिरना भी बंद कर दिया था. ताकि बचत कर सकूं. 

Advertisement
  • 7/8

'मेरी मां की कोशिश रही कि मैं फिजूल खर्च ना करूं. जिम्मेदारियों की वजह से मैं काम करता रहा. कई बार मन होता था कि काम पर ना जाऊं. हॉलीडे एंजॉय करूं, लेकिन घर का सपना पूरा करने के लिए मैं काम करता रहा.'

  • 8/8

घर खरीदने के बाद यूजर्स ने उनकी शादी की अटकलें लगाईं, लेकिन पार्थ ने साफ किया कि उन्होंने विवाह की कोई तारीख या प्लान अनाउंस नहीं किया है.

All Photos: Instagram @the_parthsamthaan

 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement