Advertisement

टीवी

'कमरे में मेरा हाथ पकड़ा और...' ऑडिशन देने गई एक्ट्रेस के साथ हुई गंदी हरकत, डर के भागी

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 19 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 1:05 PM IST
  • 1/9

आम्रपाली गुप्ता टीवी का जाना माना नाम हैं. वो टेलीविजन पर निगेटिव रोल के लिए जानी जाती हैं. आज उनके पास घर, गाड़ी और दौलत सब है.
 

  • 2/9

आज भले ही एक्ट्रेस अच्छी लाइफ जी रही हैं, लेकिन करियर के शुरुआती दिनों में उन्होंने कई सारी मुश्लिकें और रिजेक्शन झेला है. 

  • 3/9

आम्रपाली कास्टिंग काउच का शिकार होते-होते भी बच चुकी हैं. टेली मसाला को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपना दर्दनाक अनुभव शेयर किया है. 
 

Advertisement
  • 4/9

एक्ट्रेस ने कहा कि जब मैं मुंबई आई थी तो ऐसे ही ऑडिशन देने चली जाती थी. फिर मेरे दोस्तों ने मुझसे कहा कि थोड़ा तैयार होकर जाया करो. 
 

  • 5/9

'इसके बाद मैं रेडी होकर ऑडिशन देने जाने लगी. मैं एक म्यूजिक वीडियो का ऑडिशन देने गई थी. बहुत ही छोटा सा रूम था. हम सबको बुलाया गया था.'

  • 6/9

आम्रपाली ने कहा कि मैं कमरे के अंदर गई और एक आदमी ने मेरा हाथ पकड़ लिया. मैं डर गई थी. मुझे लगा कि पता नहीं अब ये क्या करेगा. 
 

Advertisement
  • 7/9

वो कहती हैं कि मुझे समझ नहीं आया कि ऐसे मौके पर क्या करना चाहिए, तो मैं वहां से भाग गई. उस वक्त मेरा दोस्त मेरे साथ था. मैं जहां भी ऑडिशन के लिए जाती थी. उसे लेकर जाती थी. उस वक्त मैं वहां से भागी और दौड़कर अपने दोस्त को गले लगा लिया.

  • 8/9

आम्रपाली ने कहा कि इसी वजह से मैं इन सारी चीजों का शिकार होते-होते बची हूं. क्योंकि मेरा एक दोस्त हमेशा मेरे साथ रहा है. 
 

  • 9/9

आम्रपाली की निजी जिंदगी की बात करें, तो उन्होंने एक्टर यश गुप्ता से शादी रचाई है. कपल को एक भी है, जिसका नाम कबीर सिन्हा है. 

All photos: Instagram @amrapalliyashsinha

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement