Advertisement

टीवी

रूपा गांगुली को कैसे म‍िला था महाभारत में द्रौपदी का रोल? 'बाहुबली की शिवगामी' से थी टक्कर

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 08 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:30 PM IST
  • 1/9

बंगाली एक्ट्रेस रूपा गांगुली अब राजनीति में बड़ी पारी के लिए तैयार है. हाल ही में हुए बंगाल चुनाव में उन्हें बीजेपी की तरफ से लड़ते हुए बड़ी जीत मिली, जिसके बाद कहा जा रहा है कि उन्हें कैबिनेट में बड़ा पद मिल सकता है.

Photo: Social Media

  • 2/9

रूपा गांगुली चुनावी मैदान में पिछले काफी समय से हैं. लेकिन उनकी असली पहचान बी.आर.चोपड़ा के एपिक शो महाभारत से मिली थी, जो 1988 में आया था. इसमें वो द्रौपदी के रोल में नजर आई थीं.

Photo: Instagram @roopa.ganguly.31

 

  • 3/9

रूपा गांगुली ने जिस तरह द्रौपदी का रोल निभाया था, वो आज भी लोगों को याद है. वो चीर हरण वाला सीन, जिसे देख घर-घर में बैठे दर्शकों की आंखें नम हुई थीं. एक्ट्रेस की आज भी इस रोल में तारीफ होती है. 

Photo: Social Media

Advertisement
  • 4/9

हालांकि दिलचस्प बात ये है कि रूपा गांगुली बी.आर. चोपड़ा की महाभारत में द्रौपदी बनने के लिए पहली पसंद नहीं थीं. उनसे पहले फिल्ममेकर सिनेमाजगत की कई बड़ी हीरोइन्स को अप्रोच कर चुके थे. 

Photo: Social Media

  • 5/9

रूपा गांगुली से पहले ये रोल जूही चावला के पास गया था, लेकिन उन्होंने इसे करने से इनकार किया था क्योंकि वो पहली ही आमिर खान के साथ कयामत से कयामत तक फिल्म कर रही थीं. 

Photo: Social Media

  • 6/9

बाहुबली में शिवगामी बनीं एक्ट्रेस यानी रम्या कृष्णन को भी द्रौपदी के रोल के लिए चुना गया था. लेकिन रूपा गांगुली की हिंदी, रम्या से ज्यादा अच्छी साबित हुई और वो महाभारत सीरियल की द्रौपदी बनीं. 

Photo: Social Media

 

Advertisement
  • 7/9

रूपा गांगुली ने इस बात से वाकिफ हैं कि कि हिंदी ऑडियंस उन्हें द्रौपदी ही बुलाती है, लेकिन बंगाल में उन्हें उनके नाम से बुलाया जाता है. 

Photo: IMDb

  • 8/9

रूपा ने ये भी बताया था कि ये रोल उनके लिए काफी चैलेंजिंग था क्योंकि उन्हें अपनी भाषा पर काफी काम करना पड़ा. उन्हें रातों को बैठकर अपनी लाइन्स अच्छे से बोलने की प्रैक्टिस करनी पड़ी, तब जाकर वो उसे स्क्रीन पर दिखा सकीं.

Photo: Social Media

  • 9/9

एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्हें मुंबई से द्रौपदी के रोल के लिए कॉल आई, तो वो सरप्राइज हुईं. उन्होंने ये उम्मीद नहीं की थी कि बी आर चोपड़ा उन्हें इस रोल में सोचेंगे. उनपर एक जिम्मेदारी का बोझ भी आया, क्योंकि पूरा कोलकाता उनकी तरफ गर्व से देखता था. 

Photo: Instagram @roopa.ganguly.31

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement