Advertisement

टीवी

10 साल छोटे-दूसरे धर्म के हीरो से प्यार कर हुआ पछतावा, मिला दर्द, बोली- टॉर्चर था

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 10 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 1:47 PM IST
  • 1/8

टेलीविजन एक्ट्रेस रेहाना पंडित ने अपने एक्टर जीशान खान के साथ रिलेशनशिप और ब्रेकअप के बारे में खुलकर बात की है. दोनों ने कुमकुम भाग्य' में साथ काम किया था. 

  • 2/8

रेहाना-जीशान की लवलाइफ 2021 में शुरू हुई और 2023 में इनका रिश्ता खत्म हो गया. जीशान उम्र में रेहाना से 10 साल छोटे थे. 
 

  • 3/8

सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में रेहाना ने बताया कि रिलेशनशिप में उन्हें बहुत ज्यादा टॉर्चर झेलना पड़ा. केमिस्ट्री और कंपेटिबिलिटी दो अलग-अलग चीजें हैं.

Advertisement
  • 4/8

रेहाना ने कहा कि मुझे नहीं पता वह रिलेशनशिप क्यों हुआ. लगा कि वो मुझे कुछ ऑफर नहीं कर रहा. हमें केमिस्ट्री को कंपेटिबिलिटी नहीं समझना चाहिए. उस समय मैं इमोशनल मैच्योरिटी नहीं थी.

  • 5/8

एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें ऐसा पार्टनर चाहिए था जो बस उनके लिए वहां हो और उन्होंने माना कि उन्हें कंट्रोल किए जाने पर अच्छा नहीं लगता. 
 

  • 6/8

उन्होंने याद किया कि जीशान को रियलिटी शो पर देखकर उन्हें लगा कि ये वॉर्निंग साइन है, लेकिन उन्होंने कहा कि वो उस वक्त प्यार में थीं. उन शो पर उनकी अपीयरेंस के आधार पर उन्हें जज नहीं करना चुना.

Advertisement
  • 7/8

रेहाना ने कहा कि रिलेशनशिप ने उन्हें "बहुत ट्राउमा" दिया, क्योंकि वो सच में इस पर काम करने की कोशिश कर रही थीं. उन्होंने इसकी फेलियर को पर्सनली ले लिया. 
 

  • 8/8

 रेहाना ने कहा कि हमारे धर्म अलग थे. तो हमारी सोच भी अलग थी. मेरे रिलिजियस फेथ पर सवाल उठने लगे थे. जीशान ने दूसरों की बात मानकर उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए भी कहा था. 

All Photos: Instagram @iam_reyhna/

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement