Advertisement

टीवी

Janmashtami 2026: कान्हा के रोल में छाए ये सितारे, रातोरात पाई शोहरत

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 04 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 6:38 AM IST
  • 1/8

4 सितबंर को देशभर में धूमधाम से कृष्ण जन्मोउत्सव मनाया जाएगा. टेलीविजन पर भगवान कृष्ण के यादगार किरदार से लेकर बॉलीवुड में उनके खास अंदाज तक, कई कलाकारों ने पर्दे पर कृष्ण की भूमिका निभाकर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है. जन्माष्टमी 2026 के मौके पर आइए ऐसे ही कलाकारों को याद करते हैं.

  • 2/8

बी.आर. चोपड़ा की मशहूर ‘महाभारत’ में नीतीश भारद्वाज ने भगवान कृष्ण का किरदार निभाया था. उनका अभिनय आज भी भारतीय टेलीविजन के सबसे यादगार पौराणिक किरदारों में गिना जाता है. जब उन्होंने यह भूमिका निभाई, तब वह सिर्फ 23 साल के थे. कृष्ण के किरदार ने उनके करियर को एक अलग पहचान दी.
 

  • 3/8

रामानंद सागर की ‘श्री कृष्ण’ में स्वप्निल जोशी ने बाल कृष्ण की भूमिका निभाई थी. उनके अभिनय में कृष्ण की शरारत, मासूमियत और चंचलता साफ नजर आती थी. इस किरदार ने उन्हें दर्शकों के बीच लोकप्रिय बना दिया और यह उनके टेलीविजन करियर का एक अहम पड़ाव साबित हुआ.

Advertisement
  • 4/8

फिल्म ‘ओह माय गॉड!’ में अक्षय कुमार ने भगवान कृष्ण का एक अलग और आधुनिक रूप पेश किया. साल 2012 में आई इस फिल्म में कृष्ण को आज के दौर की पृष्ठभूमि में दिखाया गया था. अक्षय का यह किरदार पारंपरिक टेलीविजन प्रस्तुतियों से काफी अलग था और दर्शकों को उनका नया अंदाज पसंद आया.

  • 5/8

‘जय श्री कृष्ण’ में धृति भाटिया ने बाल कृष्ण की भूमिका निभाई थी. उनके भावपूर्ण अभिनय और प्यारी स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें बच्चों और बड़ों, दोनों के बीच लोकप्रिय बना दिया. नन्हे कृष्ण के रूप में धृति ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई.
 

  • 6/8

रामानंद सागर के ‘श्री कृष्ण’ में सर्वदमन डी. बनर्जी ने भगवान कृष्ण का किरदार निभाया था. उनकी शांत स्क्रीन प्रेजेंस और भक्ति से भरी अदाकारी ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी. उनका कृष्ण रूप आज भी टेलीविजन के सबसे यादगार किरदारों में शामिल है. 
 

Advertisement
  • 7/8

साल 2013 में आए टीवी शो ‘महाभारत’ में सौरभ राज जैन ने श्रीकृष्ण की भूमिका निभाई. उनके शांत स्वभाव, प्रभावशाली व्यक्तित्व और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों का ध्यान खींचा. वो नए दौर के सबसे पहचाने जाने वाले कृष्ण कलाकारों में शामिल हैं. 
 

  • 8/8

टीवी शो ‘राधाकृष्ण’ में सुमेध मुद्गलकर ने भगवान कृष्ण का किरदार निभाया. साल 2018 में शुरू हुए इस शो में राधा और कृष्ण के रिश्ते को आधुनिक दर्शकों के लिए अलग अंदाज में पेश किया गया. इस भूमिका ने सुमेध को घर-घर में पहचान दिलाई. 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement