Advertisement

टीवी

'खाटूजी पर छोड़ दो', गृह प्रवेश में इमोशनल हुई एक्ट्रेस, सुनी सत्य नारायण भगवान की कथा

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 06 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 2:45 PM IST
  • 1/8

दंगल टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक 'मन सुंदर' में रूही का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस नैंसी कुमारी ने फैन्स को बड़ा सरप्राइज दिया है. 
 

  • 2/8

नैंसी कुमारी ने मुंबई में अपना नया घर खरीदा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने सपनों का आशियाना खरीदने की यह खुशखबरी शेयर की है.

  • 3/8

बिहार के पूर्णिया के एक छोटे से शहर से आकर मायानगरी मुंबई में अपना खुद का घर लेना उनकी जिंदगी का एक बहुत बड़ा मील का पत्थर है.

Advertisement
  • 4/8

एक्ट्रेस ने परिवार के साथ अपने नए घर में गृह प्रवेश किया. गृह प्रवेश में उन्होंने घर पर सत्य नारायण भगवान की कथा कराई. 
 

  • 5/8

उन्होंने नए घर की फोटोज शेयर करते हुए लिखा कि मॉय होम. जिस दिन मुंबई आए थे, उस दिन से आज तक बस यही सपना देखा था कि काश एक दिन यहां मेरा अपना घर हो. 

  • 6/8

 वो लिखती हैं कि सोचा नहीं था कि कैसे करूंगी. पर ये जानती थी कि कर लूंगी आज मेरे सपनों की लिस्ट सेएक सबसे बड़ा सपना पूरा हो गया मेरा घर. थैंक्यू खाटू जी.

Advertisement
  • 7/8

'मेरा हमेशा ये मानना रहा है आप मेहनत करो बाकी सब उनपर छोड़ दो. मैंने वही किया आज मुझे नहीं लगता कि शायद मैं शब्दों में बयां कर पाऊंगी कि कितना खुश हूं.'
 

  • 8/8

'उन सभी लोगों का शुक्रिया जिन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया. शुक्रिया खाटू जी. एक्ट्रेस के इस कैप्शन ने उनके फैन्स को इमोशनल कर दिया है.'

All Photos: Instagram @nancy_roy56

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement