Advertisement

टीवी

हिंदू या मुस्लिम...किस धर्म को मानेंगे बच्चे? मुस्लिम BF के प्यार में मर्यादा भूली हसीना! बोली- मां का मजहब...

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 08 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 3:19 PM IST
  • 1/9

रियलिटी शो स्टार निक्की तंबोली और अरबाज पटेल लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों का रिश्ता 'बिग बॉस मराठी' में शुरू हुआ था. 

  • 2/9

निक्की तंबोली और अरबाज पटेल लंबे समय से लिवइन रिलेशनशिप में रह रहे हैं. लेकिन अलग-अलग धर्म से होने के कारण उन्हें अक्सर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है. 

  • 3/9

दरअसल, निक्की तंबोली हिंदू हैं, जबकि अरबाज पटेल मुसलमान हैं. ऐसे में लोग अक्सर उनके रिश्ते पर सवाल उठाते हैं. अब फिल्मीज्ञान संग बातचीत में निक्की-अरबाज ने अपने रिश्ते पर बात की. 

Advertisement
  • 4/9

निक्की बोलीं- धर्म को लेकर लोगों की अपनी राय हो सकती है, लेकिन हम ऐसी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं. हमारा इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का बिल्कुल नहीं है. 

  • 5/9

'लोग जो सोचना चाहते हैं, उन्हें सोचने दें, हम वही करेंगे जो सही है. हम जब इंटरव्यू में भी इस पर बात करते हैं, तो पूरी डिग्निटी के साथ अपनी बात रखते हैं. '

  • 6/9

अरबाज बोले- हमें उस सब में पड़ना ही नहीं है, जैसे हिंदू-मुस्लिम, धर्म और यह सब. निक्की ने आगे कहा- हमारे लिए धर्म मायने नहीं रखता, हमारे लिए इंसानियत सबसे बढ़कर है. 

Advertisement
  • 7/9

इस दौरान निक्की और अरबाज से फैन के कमेंट पर सवाल किया गया, जिसमें उनके बच्चों के धर्म के बारे में पूछा गया था. यूजर का सवाल था कि निक्की और अरबाज के बच्चों का धर्म क्या होगा? 

  • 8/9

यूजर के सवाल पर निक्की ने जवाब दिया- सरकार ने कहा है कि बच्चे मां का धर्म मानेंगे, यह कानून लागू होता है. इसलिए, कमेंट करने से पहले थोड़ी जानकारी हासिल कर लें फिर कमेंट करें. 

  • 9/9

निक्की और अरबाज ने अपने जवाब से हेटर्स की बोलती बंद कर दी है. हालांकि, फैंस को अब उनकी शादी का इंतजार है. 

(Photo: Instagram @nikki_tamboli)
 

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement