लोकप्रिय टेलीविजन एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी अपनी शादी के 10 साल बाद जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं. इस साल 26 मई को उन्होंने जुड़वा बेटों को जन्म दिया.
जुड़वा बेटों के आने से उनकी और उनके हसबैंड विवेक दहिया की जिंदगी खुशियों से भर गई है. अब कपल पेरेंटहुड एंजॉय कर रहा है.
हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में विवेक ने पेरेंट बनने पर बात की. विवेक ने बताया कि उनके लिए ये सफर चुनौतीपूर्ण और बेहद नया है.
एक्टर ने कहा कि उनके बच्चे प्रीटर्म हैं. शुरू-शुरू में एक्साइटमेंट वो रातभर जागकर बच्चों को देखते थे. क्योंकि उन्हें नहीं पता था कि बच्चों को कब, क्या चाहिए.
विवेक ने बताया कि नींद ना पूरी होने की वजह से वो दिनभर थका हुआ महसूस करते थे. दिव्यांका भी रातभर जागती थी इसलिए वो भी थकी रहती थीं.
'फिर हमने डिसाइड किया कि मैं रातभर सोउंगा और दिव्यांका बच्चों को देखेंगी. दिन में दिव्यांका आराम करेंगी और मैं बच्चों को देखूंगा. मैं दिनभर बच्चों को के साथ खेलता हूं, उनके जो काम होते हैं वो करता हूं.'
विवेक फैन्स को गुड न्यूज देते हुए ये भी बताया कि इस महीने यानी सितंबर में वो बच्चों का नाम अनाउंस करने वाले हैं. बच्चों का नाम विवेक और दिव्यांका के नाम से जुड़ा होगा.
एक्टर ने ये भी कहा कि लोग अबतक उन्हें दिव्यांका त्रिपाठी के पति के तौर पर जानते हैं. लेकिन जल्द ही दिव्यांका, विवेक के नाम से जानी जाएंगी.
All Photos: Instagram @divyankatripathidahiya