Advertisement

टीवी

मां के तलाक ने दिया गम, दूसरे धर्म में शादी करेगी Gen Z हसीना? बोली- रोजा रखती हूं

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 28 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:02 PM IST
  • 1/8

रीम शेख टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. 24 की उम्र में उन्होंने अपना बड़ा नाम बना लिया है. रीम की प्रोफेशनल लाइफ जितनी सुपरहिट रही है. पर्सनल लाइफ में उन्होंने उतने ही उतार-चढ़ाव देखे हैं.
 

  • 2/8

क्योंकि रीम टीवी का पॉपुलर चेहरा हैं. इसलिए आए दिन उनके लिंकअप की खबरें भी आती रहती हैं. शार्दुल पंडित के पॉडकास्ट में एक्ट्रेस ने अपनी लव लाइफ पर बात की है. 
 

  • 3/8

रीम से पूछा गया कि क्या वो रिलेशनशिप में हैं और दूसरे धर्म में शादी करेंगी. इस पर उन्होंने कहा कि मैं सिंगल हूं और किसी को डेट नहीं कर रही हूं. 

Advertisement
  • 4/8

एक्ट्रेस ने कहा कि मेरे पेरेंट्स की इंटरफेथ मैरिज हुई थी. मैंने खुद के घर में तलाक देखा है. मैंने बहुत सारे ब्रेकअप देखे हैं. पर ऐसा नहीं है कि मैं प्यार में यकीन नहीं कर पा रही हूं. 

  • 5/8

रीम कहती हैं कि खुदा से कनेक्शन बनाने के लिए भी प्यार की जरूरत होती है. उनसे पूछा गया कि दूसरे धर्म के लड़के से प्यार हो गया, तो ये कितना मुश्किल है. 

  • 6/8

दूसरे धर्म में शादी पर एक्ट्रेस कहती हैं कि मैं बहुत धार्मिक हूं और पांच वक्त की नमाज पढ़ती हूं. जब रमजान आते हैं, तो मैं रोजा रखती हूं. 
 

Advertisement
  • 7/8

 वो कहती हैं कि मुझे लगता है कि इसलिए मैं दूसरे धर्म शादी नहीं कर सकती. जब भी मेरी लाइफ में कुछ होता है. मैं खुदा के पास दौड़ती हूं और दुआ करती हूं. 

  • 8/8

रीम कहती हैं कि मैं दूसरे धर्म के लड़के के साथ एडस्ट नहीं कर पाऊंगी. क्योंकि मैं अपनी लाइफ किसी ऐसे शख्स के साथ नहीं बिता सकती. जो मेरा धर्म फॉलो नहीं करता है. मुझसे ये नहीं हो पाएगा और मुझे पता है कि इसके मुझे बहुत गालियां पड़ेंगी. 

(All Photos: Instagram @reemshaikh)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement