Advertisement

टीवी

फ्लॉप मूवी-डूबता करियर, जब दीपिका चिखलिया ने मजबूरी में की B-ग्रेड फिल्में, 'रामायण' ने बनाया स्टार

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:34 PM IST
  • 1/10

रामानंद सागर की रामायण में माता सीता का रोल कर फेमस हुई एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया टीवी की बड़ी स्टार हैं. दीपिका ने दूसरे टीवी शोज और फिल्मों में भी काम किया है.
 

  • 2/10

लेकिन सीता का किरदार उनके करियर से इस कदर जुड़ा कि लोग आज भी उन्हें पूजते हैं. इस रोल ने दीपिका को दौलत, शोहरत सब कुछ दिया. लेकिन क्या आप जानते हैं दीपिका ने करियर में काफी स्ट्रगल किया था. 
 

  • 3/10

एक्ट्रेस ने एक वक्त बी-ग्रेड फिल्मों में भी काम किया था. महज 18 साल की उम्र में एक्टिंग लाइन में एंट्री करने वाली दीपिका को शुरुआत में काफी स्ट्रगल झेलना पड़ा था.
 

Advertisement
  • 4/10

दीपिका ने 1983 में फिल्म 'सुन मेरी लैला' से डेब्यू किया था. उन्होंने घर संसार, घर का चिराग जैसी फिल्मों में काम किया. 
 

  • 5/10

उनकी फिल्में बैक टू बैक पिट रही थीं. उन्हें अच्छे ऑफर मिलने बंद हो गए थे. मजबूरी में दीपिका ने बी-ग्रेड फिल्मों (चीख, रात के अंधेरे में) का रुख किया.

  • 6/10

लेकिन वहां भी दीपिका को खास पहचान नहीं मिली. जब वो 20-21 साल की थीं, तब उन्होंने रामानंद सागर के शो रामायण में सीता के रोल के लिए ऑडिशन दिया था.
 

Advertisement
  • 7/10

डायरेक्टर उनकी एक्टिंग और खूबसूरती से इस कदर इंप्रेस हुए कि दीपिका को सीता के रोल में फाइनल कर लिया. बस फिर क्या था, इसके बाद से दीपिका ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. वो रातोरात स्टार बन गईं.
 

  • 8/10

रामायण शो करने से पहले वो रामानंद सागर के फैंटेसी सीरियल विक्रम बेताल में नजर आई थीं. वो लव कुश, धरतीपुत्र नंदिनी जैसे शोज में भी काम कर चुकी हैं.
 

  • 9/10

दीपिका मूवीज में आज भी एक्टिव हैं. वो हिंदी ही नहीं, मराठी फिल्मों में भी काम कर रही हैं. दीपिका सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं. 
 

Advertisement
  • 10/10

All Photos: Instagram @dipikachikhliatopiwala
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement