साराभाई वर्सेज साराभाई टीवी शो फेम एक्टर राजेश कुमार ने अपने बुरे वक्त में खेती-किसानी की ओर रुख कर लिया था. उन्हें परिवार को संभालना था.
उस दौरान राजेश के पास काम नहीं था, और वो कर्ज में भी डूबे हुए थे. इसलिए उन्होंने भटकने से बेहतर बिहार- अपने होमटाउन जाना समझा.
अब जब राजेश की लाइफ और करियर वापस ट्रैक पर लौट चुके हैं, तब भी एक्टर ने खेती करना नहीं छोड़ा है. वो तब एक्टिंग नहीं कर रहे होते हैं तो फार्मिंग करते हैं.
हाल ही में राजेश ने एक इंटरेस्टिंग बात शेयर की. बॉलीवुड बबल से उन्होंने कहा कि- मैं खेती नहीं करता तो छटपटाहट होने लगती है. मैं इतना घुस चुका हूं इस फील्ड में.
इसी के साथ उन्होंने शेयर किया कि अब उनकी बहनें भी अपनी हाई पेड विदेश की नौकरी को छोड़कर उनके साथ खेती करने के काम में करने में जुड़ गई हैं.
वो बोले- मेरी जो बड़ी वाली बहन है वो अमेरिकन सिटिजन है, और जो दूसरी बहन है वो फिनलैंड की सिटिजन है. वो लोग 25 साल से वहीं सेटल्ड हैं.
राजेश ने आगे कहा कि- मेरे 50वें जन्मदिन पर बड़ी बहन ने अपनी नौकरी से रिजाइन कर दिया और खेती करने के लिए बिहार आ गईं.
राजेश ने खुशी जताते हुए कहा कि- उन्होंने ये सबसे अच्छा गिफ्ट मुझे दिया और कहा कि अब तुम थोड़े दिन आराम से एक्टिंग करो, मैं खेती करती हूं.
राजेश ने बताया कि वो सच में अमेरिका छोड़कर बिहार आ गई. अब इसी वजह से मेरी छोटी बहन भी अपनी जॉब से रिजाइन करने वाली है. आने वाले मार्च में मैं रिजाइन कर दूंगी और आकर खेती करूंगी.
राजेश ये बताते हुए बेहद प्राउड फील कर रहे थे और कहा कि- तो अब हम तीनों भाई बहन बिहार में खेती करेंगे. मजेदार बात ये है कि हमारे गांव में अभी तक 2जी नेटवर्क ही चलता है, केबल भी नहीं आया है.