Advertisement

टीवी

पेरेंट्स की टूटी शादी-मां ने अकेला पाला, पलक तिवारी बोलीं- कभी पिता की कमी नहीं खली

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 07 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:06 PM IST
  • 1/10

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक जल्द सीरीज लुक्खे में दिखेंगी. इन दिनों वो प्रमोशन में बिजी हैं. एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने पर्सनल लाइफ पर बात की.
 

  • 2/10

पलक जब छोटी थीं तभी उनकी मां पलक और पिता राजा चौधरी का तलाक हो गया था. दोनों का रिश्ते बुरे दौर से गुजरा था. पेरेंट्स के अलग होने के बाद पलक अपनी मां संग रहीं.
 

  • 3/10

युवा संग बातचीत में पलक ने पिता के बिना बड़े होने पर बात की. उन्होंने कहा कि पिता का ना होना कभी उनके लिए मुद्दा नहीं था. उन्हें किसी चीज की कमी नहीं खली.
 

Advertisement
  • 4/10

पलक ने कहा- पिता के जिंदगी में ना होने के ख्याल ने कभी मुझे परेशान नहीं किया. एक बच्चा स्पॉन्ज की तरह होता है. आप वो ही देखते हैं जो पेरेंट्स आपको दिखाते हैं.
 

  • 5/10

''मुझे ऐसा कभी नहीं लगा कि मेरी जिंदगी में कुछ मिसिंग रहा. मेरे घर पर नानी, मां और पूरा परिवार साथ था. पूरा घर भरा हुआ था.''
 

  • 6/10

''मैंने जिंदगी में कभी किसी चीज से खुद को वंचित महसूस नहीं किया.'' पलक के मुताबिक, उन पर कभी अच्छी लड़की बनने का प्रेशर नहीं था.
 

Advertisement
  • 7/10

वो कहती हैं- मां ने कभी मुझे नहीं कहा कि अच्छी लड़की बनना है. वो कहती थीं खुश रहो. मेरी खुशी में ही उनकी खुशी होती थी.
 

  • 8/10

''मैं अच्छी लड़की बनने से ज्यादा खुश महिला बनने को प्रायोरिटी दूंगी. मेरे घर की स्ट्रॉन्ग महिलाओं ने मेरे माइंडसेट को बदला है. ''
 

  • 9/10

पलक ने बताया कि उनका नानी संग खास बॉन्ड है. क्योंकि श्वेता तिवारी शूटिंग में बिजी रहती थीं. तो नानी ने उनकी परवरिश की, उन्हें सब कुछ सिखाया, उनका ख्याल रखा. 
 

Advertisement
  • 10/10

पलक ने बताया एक दफा किसी ने कहा था तुम्हारे पापा नहीं हैं. पलक के शिकायत करने पर श्वेता ने उस शख्स के घर जाकर कहा- पलक के पास परिवार है. नानी है, मैं हूं, हम उसकी फैमिली हैं. 
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement