नारायणी शास्त्री टेलीविजन की लोकप्रिय और टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं, जो पूरी बेबाकी के साथ अपनी राय रखना भी जानती हैं.
नारायणी अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी ओपन रही हैं. गौरव चोपड़ा संग उनका रिश्ता जगजाहिर था, लेकिन बात शादी तक नहीं पहुंच पाईं.
गौरव से अलग होने के बाद 2015 में उन्होंने स्टीवन ग्रेवर से शादी रचा ली. नारायणी की सीक्रेट वेडिंग ने उनके फैन्स को हैरान कर दिया था.
एक्ट्रेस की शादी को 11 साल हो गए हैं, लेकिन वो अब तक मां नहीं बनी हैं. सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बच्चे को लेकर चुप्पी तोड़ी है.
नारायणी ने कहा कि बच्चा पैदा करके बर्बाद करो, इससे बेहतर है कि मत करो. वो कहती हैं कि मुझे बच्चे नहीं चाहिए.
एक्ट्रेस ने कहा कि मेरे हिसाब से बच्चे बहुत बड़ी जिम्मेदारी होते हैं. बच्चे तो जानवर भी पैदा कर लेते हैं. पर अगर मैं बच्चा करूंगी, तो चाहूंगी कि मैं एक हाउसवाइफ बनकर, एक मां बनकर 24 घंटे उस बच्चे के साथ रहूं.
नारायणी कहती हैं कि मैं चाहती हूं कि अगर मैं बच्चा करूं, तो उसकी परवरिश मैं करूं और वो मैं नहीं कर सकती हूं, क्योंकि मुझे काम करना बहुत पसंद है.
एक्ट्रेस ने कहा कि इसलिए मुझसे बच्चा मैनेज नहीं हो पाएगा और मैं भी कोई भी काम 100 प्रतिशत सही तरीके से करना चाहती हूं. तो मैं बच्चे की लाइफ के साथ इतना बड़ा रिस्क नहीं लूंगी.
All Photos: Instagram @narayanishastri