Advertisement

टीवी

40 की उम्र में कुंवारी करोड़पति कोरियोग्राफर, नहीं करना चाहती शादी, बताई वजह

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 21 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:44 PM IST
  • 1/8

शक्ति मोहन बॉलीवुड की जानी-मानी कोरियोग्राफर बन चुकी हैं. वो अपनी डांस अकादमी भी चलाती हैं और डांस रियलिटी शो भी जज करती हैं.

  • 2/8

शक्ति कई बार अपनी निजी जिंदगी के बारे में इंटरव्यूज और पॉडकास्ट में बता चुकी हैं. आज वो जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत कुछ सहा है.

  • 3/8

शक्ति की लव लाइफ की बात करें, तो उनका नाम कुंवर अमर और राघव जुयाल संग जोड़ा जा चुका है. पर शक्ति का कहना है कि वो सिंगल हैं. 
 

Advertisement
  • 4/8

उनसे कई बार ये भी सवाल किया गया कि वो शादी कब करेंगी. एक बार फिर उनसे उनकी शादी के बारे में पूछा गया, जिसका उन्होंने सादगी से जवाब दिया है. 

  • 5/8

नृत्य शक्ति वर्ल्ड के इंस्टाग्राम पेज पर शक्ति ने शादी पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि 99 प्रतिशत लोगों ने मुझसे ये सवाल पूछा है. 

  • 6/8

शक्ति कहती हैं कि मैं ये बताना चाहती हूं कि फिलहाल मैं शादी नहीं करना चाहती हूं. मुझे लगता है कि ये हमारे समाज का नंबर वन सवाल है. शक्ति ने कहा कि शादी के बारे में सिर्फ लड़की ही नहीं, बल्कि लड़के से भी पूछा जाता है. मुझे लगता है कि ये सवाल पूछने से जरूरी है कि हमारी खुशी के बारे में पूछा जाए. 
 

Advertisement
  • 7/8

वो कहती हैं कि शादी बहुत पर्सनल मुद्दा है, किसी को शादी करनी है, किसी को नहीं करनी है. स्कूल, कॉलेज, शादी और बच्चे, ये जो लूप है. हम इसके बारे में सोचने के लिए फ्री हैं. 
 

  • 8/8

शक्ति ने कहा कि मैं खुशकिस्मत हूं, जो मुझे लाइफ में इतने प्यार करने वाले लोग मिले. आप लोगों को अजीब लग सकता है, लेकिन मैं बिना शादी के ही खुश हूं.

All Photos: Instagram @mohanshakti

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement