एकता कपूर के रियलिटी शो 'लॉक अप 2' का धांसू अंदाज में आगाज हो चुका है. शो में फिल्मी सितारों से लेकर कई टीवी सितारे भी शामिल हुए हैं. 'ये रिश्ता क्या कहला है' शो से फैंस के दिलों पर छाने वाले एक्टर हर्षद चोपड़ा भी एकता कपूर के शो में कंटेस्टेंट बनकर आए हैं.
'लॉक अप' में एंट्री करते ही हर्षद ने अपनी लव लाइफ को लेकर एक बड़ा खुलासा करके हर किसी को हैरान कर दिया. एक्टर ने बताया कि उन्होंने एक ही समय पर अपनी गर्लफ्रेंड और दोस्त दोनों को खो दिया था.
हर्षद ने आगे बताया कि उनकी गर्लफ्रेंड ने उनके दोस्त के साथ मिलकर उन्हें रिश्ते में चीट किया था. गर्लफ्रेंड के धोखे ने उन्हें अंदर से तोड़कर रख दिया.
शो में अपना दर्द बयां करते हुए हर्षद बोले- मुझे लेकर कई लोगों की यह शिकायत है कि लोग मेरे बारे में कुछ जानते नहीं हैं. लेकिन हमेशा से ऐसा नहीं था.
'मैं जब नया-नया इंडस्ट्री में आया था तो हर जगह जाता था. हर किसी से मिलता-जुलता था. लेकिन फिर मैंने एक ही समय पर अपनी गर्लफ्रेंड और अपने दोस्त को खो दिया.'
हर्षद आगे बोले- मेरी गर्लफ्रेंड ने मुझे मेरे बेस्ट फ्रेंड के साथ चीट किया था. उस वक्त से मैं थोड़ा सावधान रहता हूं.
फराह ने फिर हर्षद से पूछा कि उन्होंने कितने सालों तक इस बात को दिल में दबाकर रखा? एक्टर बोले- इस बारे में किसी को नहीं पता. यह बताते हुए वो इमोशनल हो गए. उनकी आंखों में आंसू आ गए. उनके साथ खड़ी शिवांगी जोशी ने उन्हें संभाला.
हर्षद ने इस बारे में आगे बताया- साल 2010 में मेरे साथ यह सब हुआ था. जो लोग मेरे करीब होते हैं, मैं उनपर डिपेंड हो जाता हूं. मेरे बेस्ट फ्रेंड को खोना मेरे लिए मुश्किल था. लेकिन मैंने मेरे दोस्त के साथ मेरी गर्लफ्रेंड को भी खो दिया था.
हर्षद को इमोशनल होता देखकर रितेश देशमुख ने उनका हौसला बढ़ाया. रितेश ने हर्षद से कहा कि पूरी दुनिया के सामने ये सच कबूलने में बहुत हिम्मत लगती है.
हर्षद चोपड़ा की बात करें तो वो टीवी टाउन के पॉपुलर एक्टर हैं. हर्षद ने कई टीवी शोज में काम किया है. लेकिन उन्हें 'बेपनाह' सीरियल से तगड़ा स्टारडम मिला.
इसके बाद वो 'ये रिश्ता क्या कहलता है' शो में दिखाई दिए. हर्षद ने 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो में भी काम किया है, जिसमें उन्हें काफी पसंद किया गया. अब वो 'लॉक अप' में छाने को तैयार हैं.
(All Photo:Instagram/harshad_chopda)