टीवी इंडस्ट्री की टॉप हीरोइनों में शुमार दिव्यांका त्रिपाठी ने मई 2026 को जुड़वां बेटों का वेलकम किया था. एक साथ दो बेटों की मां बनकर एक्ट्रेस की खुशी का ठिकाना नहीं है.
दिव्यांका ने जुड़वा बच्चों के जन्म के करीब साढ़े 4 महीने बाद अपने बेटों संग सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं.
दिव्यांका अपने दोनों बेटों को एक साथ गोद में थामें नजर आईं. एक्ट्रेस के चेहरे पर दो बेटों की मां बनने की खुशी साफ देखी जा सकती है.
दिव्यांका के नन्हे बेटे धोती धुर्ते में दिखाई दे रहे हैं. एक्ट्रेस के बच्चों का दीदार करके फैंस की खुशी सांतवें आसमान पर है. हालांकि, उन्होंने अपने बच्चों का चेहरा रिवील नहीं किया है.
बच्चों की पहली दिवाली से पहले एक्ट्रेस खास तैयारियां कर रही हैं, क्योंकि ये दिवाली उनके परिवार के लिए काफी स्पेशल और खुशियों से भरी होने वाली है.
दिव्यांका के जुड़वा बेटों पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं और नन्हे बच्चों को अपनी ढेरों दुआएं दे रहे हैं.
एक यूजर ने बच्चों पर प्यार लुटाते हुए लिखा- किसी की नजर न लगे. दूसरे ने लिखा- दोनों बच्चे काफी एडोरेबल लग रहे हैं. एक अन्य यूजर ने लिखा- आपकी पोस्ट देखकर दिल खुश हो गया है.
दिव्यांका की बात करें तो मां बनने के चंद महीने बाद ही वो टीवी शो पति-पत्नी और पंगा में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस को शो में पति विवेक दहिया संग देखने के लिए फैंस सुपर एक्साइटेड है.
(Photo: Instagram/@divyankatripathidahiya)