'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो की जान रहीं दिशा वकानी ने शो में दयाबेन का रोल कर सबका दिल जीता. लेकिन सितंबर 2017 से वो शो में नहीं दिखी हैं. दिशा मैटरनिटी लीव पर गई थीं. लेकिन आज तक शो में नहीं लौटीं.
(Photo: Social Media)
दिशा कब शो में कमबैक करेंगी, कोई नहीं जानता. खुद प्रोड्यूसर असित मोदी के पास भी इसका जवाब नहीं है. दिशा को छोड़ मेकर्स नई दयाबेन को लाने की प्लानिंग में हैं.
(Photo: Social Media)
लेकिन क्या आप जानते हैं शो से दूरी बनाने के बाद दिशा कितनी बदल गई हैं. अब वो दो बच्चों की मां बन गई हैं. घर-गृहस्थी में बिजी रहती हैं.
(Photo: Social Media)
दिशा वैसे तो सोशल मीडिया पर नहीं हैं. लेकिन फैंस उनकी झलक दिखा ही देते हैं. फैनक्लब अकाउंट पर दिशा वकानी की कई सारी तस्वीरें और वीडियो मौजूद हैं, इससे फैंस को उनके दीदार हो जाते हैं.
Photo: Instagram @real_dishavakani_
अब एक्ट्रेस की नई फोटो सामने आई है. इसमें दिशा यैलो सिल्क साड़ी में पोज देती हुई दिख रही हैं. गले में मंगलसूत्र और सिंदूर लगाए वो नजर आईं.
Photo: Instagram @real_dishavakani_
कैमरा को हंसते हुए पोज दे रही हैं. दिशा के माथे पर चंदन का टीका भी लगा है. वो पूरी तरह से नो मेकअप लुक में हैं. उनकी सादगी से भरी फोटो देखकर फैंस का दिन बन गया है.
Photo: Instagram @real_dishavakani_
फैंस कमेंट बॉक्स में दिशा को शो में लौटने को कह रहे हैं. किसी ने कहा कि शादी और दो बच्चे होने के बाद दिशा सादगी से जीवन बिता रही हैं. वो बिना मेकअप के नॉन ग्लैमरस लुक में रहती हैं.
Photo: Instagram @real_dishavakani_
दिशा की इससे पहले भी कई तस्वीरें सामने आई थीं. जिन्हें देख उनके ट्रांसफॉर्मेशन का पता चला. वो बच्चों संग भी दिखीं. एक वीडियो में वो पति संग हवन करती नजर आई थीं.
(Photo: Social Media)
दिशा अक्सर बिना मेकअप के ही नजर आती हैं. बीते सालों में उनके लुक्स में भले ही बदलाव आए हों, लेकिन उनकी मिलियन डॉलर स्माइल आज भी बरकरार है.
(Photo: Social Media)