Advertisement

टीवी

सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनी हसीना नेहल चुडासमा, गुपचुप रचाई शादी, पति का छिपाया चेहरा

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 08 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:02 PM IST
  • 1/9

एक्ट्रेस, मॉडल और ब्यूटी पीजेंट मिस डीवा यूनिवर्स 2018 की विनर रह चुकीं नेहल चुडासमा की नई पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. 

(Photos: Instagram @nehalchudasama9) 

  • 2/9

नेहल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो शादी का लाल जोड़ा पहने दुल्हन की तरह सजी-धजी नजर आ रही हैं. 

(Photos: Instagram @nehalchudasama9) 

  • 3/9

नेहल के सुर्ख लाल लहंगा-चोली पर हैवी गोल्डन वर्क हुआ है. ब्राइडल लुक को उन्होंने कुंदन की हैवी जूलरी के साथ कंप्लीट किया. गले में नेकलेस, मैचिंग झुमके और मांग टीका लगाए वो बेहद खूबसबरत लगीं. 

 

(Photos: Instagram @nehalchudasama9) 

Advertisement
  • 4/9

बालों में उन्होंने स्लीक हेयर बन बनाया. ब्राउन स्मोकी आई लुक के साथ न्यूड लिपस्टिक लगाकर मेकअप को सटल और ग्लोई रखा. 
 

(Photos: Instagram @nehalchudasama9) 

  • 5/9

हाथों पर नेहल ने मेहंदी भी लगाई हुई है. वो लाल चूड़ा भी पहने नजर आईं. शादी के जोड़े में दुल्हन बनीं नेहल काफी स्टनिंग लग रही हैं. उनका ब्राइडल लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. 

 

(Photos: Instagram @nehalchudasama9) 

  • 6/9

एक तस्वीर में नेहल मिस्ट्री मैन का हाथ थामें नजर आईं. हालांकि, उन्होंने मिस्ट्रीमैन का चेहरा रिवील नहीं किया. 
 

(Photos: Instagram @nehalchudasama9) 

Advertisement
  • 7/9

शादी के जोड़े में नेहल ने कई पोज दिए. वो हंसती- चहकती नजर आईं. उनके चेहरे की मुस्कान देखकर लग रहा है कि वो काफी ज्यादा खुश हैं. 

(Photos: Instagram @nehalchudasama9) 

  • 8/9

ब्राइडल लुक में तस्वीरें शेयर करते हुए नेहल ने लिखा- इस दिन को अभी भी प्रोसेस कर रही हूं. इसके साथ उन्होंने हार्ट और एविल आई इमोजी बनाई. नेहल ने वाकई में गुपचुप शादी कर ली है या फिर ये उनके किसी प्रोजेक्ट की तस्वीरें हैं? इसपर सस्पेंस बरकरार है. 

(Photos: Instagram @nehalchudasama9) 

  • 9/9

नेहल की तस्वीरों के कमेंट सेक्शन में भी फैंस उनसे पूछ रहे हैं कि क्या उन्होंने सीक्रेटली शादी कर ली है? कोई उनसे उनके मिस्ट्री मैन को लेकर सवाल कर रहा है. वहीं, कई लोग नेहल को शादी की बधाई भी दे रहे हैं और उनपर प्यार लुटा रहे हैं, जिसे देखकर लगता है कि उन्होंने सच में शादी कर ली है. 

(Photos: Instagram @nehalchudasama9) 

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement