'सपना बाबुल का... विदाई' फेम एक्ट्रेस पारुल चौहान अब यूट्यूबर बन गई हैं. उन्होंने पहले वीडियो में अपने घर का होम टूर दिया है.
वो हाल ही में अपने पति संग नए घर में शिफ्ट हुई हैं. एक्ट्रेस ने गृहप्रवेश की झलक दिखाई है. शुरुआत में पारुल नए घर में शिफ्टिंग को लेकर थोड़ी नर्वस थीं.
फिलहाल उन्होंने नए घर में छोटी सी पूजा की है. बाकी हवन बाद में होगा. गृहप्रवेश वाले दिन पारुल ने सबसे पहले पूरे घर में गंगाजल छिड़का.
वो अपने साथ गणपति बप्पा की छोटी सी मूर्ति लेकर आई थीं. नए घर में बप्पा की पूजा के साथ पारुल ने गृहप्रवेश किया. मेन गेट पर रोली से स्वास्तिक बनाया.
उनका ये घर काफी लैविश और एलीगेंट है. एक्ट्रेस ने अपने ड्रीम को होम व्हाइट लुक दिया है. ये चारों तरफ से हवादार है. पारुल का घर उनका सेफ प्लेस है.
उनके बेडरूम में एक खास मिरर है. उन्होंने प्लेन मिरर को खुद से डेकोरेट किया है. इसे सजाने में उन्हें 9 घंटे लगे.
ये घर बेहद कोजी वाइब देता है. ड्रॉइंग रूम में बड़ा सा झूला और मंदिर सजा है. बालकनी से खूबसूरत नजारा दिखता है. पूरी बालकनी में प्लांट्स लगे हैं.
पारुल ने बताया कि वो अपने पूरे घर को शिद्दत से डेकोर करेंगी. पुराने घर को सजाने में उन्हें 1 महीना लगा था. उन्हें कुकिंग, डांसिंग, डेकोर करना पसंद है.
पारुल का ये घर लैविश है. उन्होंने अपने सपनों के आशियाने को प्लांट्स, लाइट्स, महंगे आइटम्स से डेकोर किया है.
उनकी बिल्डिंग में जिम भी है. वो अपने पति संग वर्कआउट करती हैं. जिम सेशन को वो काफी एंजॉय करती हैं.
पारुल ने व्लॉग में अभी पूरे को नहीं दिखाया है. कुछ स्पेस को सीक्रेट रखा है. उन्होंने बताया कि वो कुछ समय बाद फैंस को छिपे हुए कॉर्नर दिखाएंगी.