एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह अपनी लैविश लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं. अर्चना फिल्मों, शोज और यूट्यूब से तगड़ी कमाई करती हैं.
(Photo: Instagram @archanapuransingh)
अर्चना मुंबई के मड आइलैंड में करोड़ों के बंगले में रहती हैं. मगर अब एक्ट्रेस अपने लिए एक नया और आलीशान बंगला खरीदने जा रही हैं. इसकी जानकारी उन्होंने खुद बेटे आर्यमन ने अपने यूट्यूब व्लॉग में दी है.
(Photo: Instagram @archanapuransingh)
अर्चना के बेटे आर्यमन ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में बताया कि उनकी मां नया बंगला लेने की प्लानिंग कर रही हैं. बंगले की कीमत 50 करोड़ रुपये बताई जा रही है. अर्चना पति परमीत और बेटे आर्यमन संग नया बंगला देखने पहुंचीं. उन्होंने फैंस को भी बंगले की झलक दिखाई.
(Photo: Instagram @archanapuransingh)
अर्चना ने व्लॉग में बताया कि वो मड आइलैंड में एक नई प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करना चाहती हैं, क्योंकि वहां के बंगलों में बड़े गार्डन, स्विमिंग पूल और बहुत सी शानदार सुविधाएं मौजूद हैं. अर्चना ने यह भी बताया कि बंगलों की कीमत काफी ज्यादा है, जो उनके बजट से बाहर हैं, लेकिन फिर भी वो एक बंगला खरीदने की प्लानिंग कर रही हैं.
(Photo: Instagram @archanapuransingh)
अर्चना ने आगे कहा- मुझे याद है जब हम पहली बार यहां दो बंगले खरीदने आए थे, तो यह इलाका बिल्कुल जंगल जैसा था. चारों तरफ बहुत सारे पेड़ और घास थी. मैंने उस वक्त सभी बंगलों को देखा था. 14वें नंबर वाले बंगले का एरिया सबसे बड़ा था. उसके ठीक बगल में एक और बंगला भी था. इसलिए मैंने वही खरीदने का फैसला किया था.
(Photo: Instagram @archanapuransingh)
मगर उस वक्त परमीत को फ्लैट में रहने की आदत थी, इसलिए उन्हें ये सब चीजें समझ नहीं आती थीं. पत्नी अर्चना की बात पर परमीत हंसते हुए मजाकिया अंदाज में बोले- यह सच नहीं है. भला मुझे जमीन-जायदाद के बारे में क्या पता होगा?
(Photo: Instagram @archanapuransingh)
बता दें कि अर्चना को तीन बंगले पसंद आए. उन्होंने अपने टॉप तीन बंगलों के ऑप्शन भी फैंस संग शेयर किए. आर्यमन ने भी बताया कि बंगलों से समुद्र का नजारा (सी-व्यू) दिखता है. उनमें पूल, बड़े लिविंग एरिया और बहुत कुछ है. घर के किचन भी काफी बड़े हैं. बंगलों में ओपन स्पेस भी बहुत ज्यादा है.
(Photo: Instagram @archanapuransingh)
अर्चना ने कहा कि बंगले बहुत महंगे हैं. वो अफॉर्ड नहीं कर पाएंगी. लेकिन फिर उन्होंने आगे कहा- जब मेरे पास 5 रुपये थे, तब मैंने 100 रुपये की चीज खरीदने का फैसला किया था. पैसे खर्च करने की हिम्मत होनी चाहिए.
(Photo: Instagram @archanapuransingh)
अर्चना के बेटे आर्यमन ने कहा कि नए घर में अपने पेरेंट्स के साथ वो भी इन्वेस्ट करना चाहते हैं. अर्चना को बेटे का यह आइडिया काफी पसंद आया. उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी होगी अगर उनके दोनों बेटे उनके और परमीत के साथ मिलकर प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करेंगे.
(Photo: Instagram @archanapuransingh)