Advertisement

टीवी

तगड़ी गोल्ड इन्वेस्टमेंट-आलीशान घर की मालकिन, ठाठ से रॉयल लाइफ जीती है 27 साल की हसीना

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:16 AM IST
  • 1/10

'अनुपमा' शो से घर-घर में फेमस हुईं निधि शाह लग्जरी लाइफ जीती हैं. निधि मुंबई में एक आलीशान घर में रहती हैं. उन्होंने फैंस को अपने लैविश लाइफस्टाइल से रूबरू कराया. 
 

  • 2/10

Hauterrfly को दिए इंटरव्यू में निधि ने अपने घर का टूर दिया. उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी कई सीक्रेट्स खोले.

  • 3/10

निधि का घर उनकी पर्सनैलिटी की तरह ही बहुत ही सिंपल, क्लासी और एस्थेटिक है. उनके घर में काफी बड़े-बड़े कमरे हैं, जो काफी शानदार तरीके से डिजाइन किए गए हैं.  

Advertisement
  • 4/10

एक्ट्रेस के लिविंग रूम में ग्रे सोफा सेट और बहुत ही क्लासी फर्नीचर लगा है. निधि ने अपने बेडरूम और डाइनिंग एरिया की झलक भी दिखाई. उन्होंने ये भी बताया कि वो अपने सोशल मीडिया के लिए वीडियो और फोटो बेडरूम में ही शूट करती हैं, इसलिए उन्होंने इसे बहुत खूबसूरती से डेकोरेट किया है.

  • 5/10

निधि के घर में एक बहुत ही शानदार वॉक-इन क्लोजेट भी है, जिसमें उनके महंगे पर्स, परफ्यूम्स, सनग्लासेस और आउटफिट्स का बेहतरीन कलेक्शन है. उनके वॉक-इन क्लोजेट में बड़ी-बड़ी अलमारियां और ड्रॉअर्स हैं, जिसमें वो अपनी कीमती चीजों को बहुत ही बेहतरीन तरीके से संभालकर रखती हैं. 

  • 6/10

निधि ने बताया कि वो साल में एक या दो बार गोल्ड में इन्वेस्ट करती हैं. उन्होंने अपनी गोल्ड जूलरी की झलक भी दिखाई, जिसमें नेकलेस, ईयररिंग्स और ब्रेसलेट्स जैसी कई चीजें शामिल हैं. 
 

Advertisement
  • 7/10

उन्होंने कहा- जब भी लोगों को सैलरी मिलती है, तो वो उसे खुद पर खर्च करने की सोचते हैं. लेकिन मैं गोल्ड में इन्वेस्ट करना पसंद करती हूं. साल में कम से कम एक या दो बार सोना जरूर खरीदती हूं. 

  • 8/10

निधि के पास कई लग्जरी बैग्स का कलेक्शन भी है. उनके पास LV, Prada और Gucci जैसे बड़े ब्रांड्स के डिजाइनर बैग्स हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो उनके एक बैग की कीमत करीब 2.45 लाख रुपये है. 
 

  • 9/10

निधि लैविश लाइफ जीती हैं. 27 साल की छोटी उम्र में उन्होंने बड़ा नाम कमा लिया है. निधि टीवी शोज, वेब सीरीज, फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज से तगड़ी कमाई करती हैं. कई ब्रांड एंडोर्समेंट से भी उनकी अच्छी कमाई होती है. 

Advertisement
  • 10/10

(All Photos: Instagram @nidz_20)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement