Advertisement

टीवी

लैविश वेडिंग छोड़, एक्ट्रेस ने ईशा सेंटर में की शादी, आदियोगी मूर्ति के सामने लिए फेरे, लिया महादेव का आशीर्वाद

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 10 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:46 PM IST
  • 1/11

बधाई हो! टीवी एक्ट्रेस पलक पुरसवानी की शादी हो गई है. उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन खन्ना संग सात फेरे लिए हैं. 
 

  • 2/11

पलक और रोहन ने ईशा योगा सेंटर, कोयंबटूर में आदियोगी (महादेव) की सबसे बड़ी मूर्ति के सामने शादी की. उनकी सिंपल वेडिंग की फोटोज वायरल हैं.
 

  • 3/11

पलक ने कैप्शन में लिखा- कुछ प्रेम कहानियां नियति ने लिखी होती हैं. हमारी महादेव ने लिखी. दो आत्माएं हमेशा के लिए एक हो गई हैं.
 

Advertisement
  • 4/11

पलक और रोहन ने इसी साल 26 जून को शादी की है. हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में पलक ने बताया कि वो अपनी शादी को प्राइवेट रखना चाहती थीं. इसलिए 2 हफ्तों बाद तस्वीरें पोस्ट की हैं.  
 

  • 5/11

वो कभी ग्रैंड वेडिंग नहीं चाहती थीं. कपल के मुताबिक, उनकी शादी के सबसे बड़े हीरो महादेव थे. जब सूरज की पहली किरण आदियोगी मूर्ति पर पड़ी, उस वक्त उनके फेरे हुए थे. तब उन्हें लगा जैसे समय ठहर गया हो.
 

  • 6/11

कपल की ड्रीमी वेडिंग की तस्वीरें फैंस के बीच छाई हुई हैं. एक फोटो में रोहन अपनी लेडीलव की मांग में सिदूर भरते हुए दिख रहे हैं.
 

Advertisement
  • 7/11

पलक रेड लहंगे में स्टनिंग ब्राइड लगीं. रोहन ने आइवरी कलर की शरवानी पहनी. बैकग्राउंड में महादेव की बड़ी सी प्रतिमा उनकी शादी की गवाह बनी.
 

  • 8/11

फैंस ने पलक और रोहन को शादी की ढेरों बधाई दी हैं. कपल की पिछले महीने 23 जून को मेहंदी हुई थी. मेहंदी में वो रोहन संग जमकर थिरकीं. 

  • 9/11

वर्कफ्रंट पर, पलक को फैंस ने बिग बॉस ओटीटी 2 में देखा था. शो में उनकी जर्नी खास नहीं रही थी. वो जल्दी शो से बाहर हो गई थीं.
 

Advertisement
  • 10/11

एक वक्त पलक का टीवी एक्टर अविनाश सचदेव संग अफेयर था. लेकिन उनका ब्रेकअप हो गया था. खबरें थीं कि एक्टर ने पलक को धोखा दिया था.  
 

  • 11/11

रोहन शोबिज से नहीं हैं. वो मार्केटिंग और रेवेन्यू बिजनेस में वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर काम करते हैं. पलक ने कई टीवी शोज में काम किया है. इनमें दुर्गा, ये रिश्ते हैं प्यार के, बड़ी देवरानी जैसे शोज शामिल हैं.
 

All Photos: Instagram @palak.purswani
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement