Advertisement

टीवी

एक्टर की शादी, कन्यादान में दुल्हन को म‍िला चांदी का हाथी, रस्म के पीछे छ‍िपी बड़ी वजह

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 14 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:16 PM IST
  • 1/12

जय सोनी टीवी के मशहूर एक्टर हैं. जय को 'ससुराल गेंदा फूल' से घर-घर में खास पहचान मिली. 

  • 2/12

करियर के पीक पर जय ने साल 2014 में अपनी लेडी लव पूजा शाह से शादी रचा ली थी. कपल अब एक बच्चे का पेरेंट बन चुका है. 
 

  • 3/12

हॉटरफ्लाई संग इंटरव्यू में जय और उनकी पत्नी पूजा ने अपनी लव स्टोरी, प्रपोजल और शादी को लेकर कई खुलासे किए हैं. 

Advertisement
  • 4/12

जय ने बताया कि उन्होंने पत्नी पूजा को फिल्मी अंदाज में प्रपोज किया था. पूजा बोली- जय ने मुझे नॉर्मल I Love You बोला था, लेकिन बहुत रोमांटिक अंदाज में कहा था. 

  • 5/12

जय ने फिर बताया- मैंने चार ट्रैफिक सिग्नल्स के बीच कार रोकी थी और फिर मैंने पूजा को प्रपोज किया था. पूजा ने बताया कि जय ने उनके लिए नोट भी लिखा था. इसके बाद उन्होंने गाना भी गाया था. वो बहुत क्यूट मोमेंट था. 

  • 6/12

ड्रीमी प्रपोजल के बाद जय और पूजा ने फिर शादी करके घर बसा लिया. शादी के दिन को याद करते हुए पूजा बोलीं- मेरी शादी में सबसे ज्यादा मेरे पापा रोए हैं. 

Advertisement
  • 7/12

'मेरी विदाई में मेरे पिता फूट-फूटकर रो रहे थे. वो चिल्ला-चिल्लाकर रो रहे थे. विदाई के वक्त वो मेरी कार तक नहीं छोड़ रहे थे.'

  • 8/12

'मैं यकीन नहीं कर पा रही थी कि मेरी विदाई में वो इतना ज्यादा रोएंगे.' ये बताते हुए पूजा भी इमोशनल हो गईं.

  • 9/12

जय की पत्नी पूजा ने आगे बताया कि उनकी पूरी शादी में सबसे फेवरेट मोमेंट उनका कन्यादान था. ये पल उनके लिए काफी इमोशनल भी था. 

Advertisement
  • 10/12

पूजा ने बताया कि उन्हें टूथ पिक, चांदी का हाथी कन्यादान में दिया गया था. उनके यहां ऐसी मान्यता है कि ये चीजें देने से पति की जिंदगी लंबी होती है. 

  • 11/12

इसलिए उनके माता-पिता ने पूरे रीति-रिवाजों के साथ उनका कन्यादान किया था. पूजा ने बताया कि सालों बाद भी उनके पास वो सारी चीजें हैं. 

  • 12/12

(Photo: Instagram @poojajsonii, @jaysoni25 )

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement