एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती ने कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर वापसी की है. वो हेल्थ इश्यूज से जूझ रही थीं. सुमोना एंडोमेट्रियोसिस नाम की बीमारी से पीड़ित थीं.
सर्जरी कराने के बाद वो इससे रिकवर हो रही हैं. सेहत बेहतर होने के बाद एक्ट्रेस खुद को हील करने के लिए घूमने निकल पड़ी हैं.
एक्ट्रेस ने नेचर के बीच खुद को हील किया है. खुद से मिलने के लिए वो कुछ नया ट्राई कर रही हैं. वो स्टैंड-अप पैडलबोर्डिंग (SUP) सीखती हुई दिखीं.
तस्वीरों में सुमोना व्हाइट मोनोकनी में दिख रही हैं. वो स्टैंड-अप पैडल बोर्डिंग कर रही हैं. कभी वो बोट पर बैठी दिखीं तो कभी खड़ी नजर आईं. खुद को बैलेंस करने की कोशिश करती दिखीं.
एक्ट्रेस ने बताया कि पैडलबोर्डिंग करने को लेकर वो श्योर नहीं थीं. लेकिन बाद में उन्हें मालूम पड़ा कि ये स्ट्रेंथ का नहीं बल्कि बैलेंस का खेल है.
स्टैंड-अप पैडलबोर्डिंग करते वक्त जब भी उन्होंने नीचे देखा वो लड़खड़ाई, लेकिन जैसे ही वो सीधे देखतीं, खुद को संभाल लेतीं. सुमोना को इस दौरान शांति, सुकून और ठहराव फील हुआ.
एक्ट्रेस ने पैराग्लाइडिंग भी ट्राई किया. सुमोना ने फैंस से कहा अगर वो कभी तुर्की के Fethiye में हों, तो स्टैंड-अप पैडलबोर्डिंग और पैराग्लाइडिंग जरूर ट्राई करें.
सुमोना के मुताबिक, उनके इंस्ट्रक्टर का कहना था कि वो बहुत सीरियस दिखती हैं. पोस्ट में एक्ट्रेस ने हंसते हुए कहा- शायद उनका इंस्ट्रक्टर कभी 'कपिल की बीवी' से नहीं मिला.
इस ट्रिप से सुमोना ने समझा कि हमारा शरीर अद्भुत होता है. बॉडी टूटती है, हील होती है और हमें सरप्राइज भी करती है. कभी कभी जख्म दे जाती है. लेकिन वो हमसे एडवेंचर भी कराती है.
सुमोना की स्प्रिट की फैंस ने तारीफ की है. सुमोना को घूमना-फिरना काफी पसंद है. वो बेहद एडवेंचरस है. इंस्टा पर अपने घूमने-फिरने के वीडियोज पोस्ट किया करती हैं.
All Photos: Instagram @sumonachakravarti