Advertisement

टीवी

2 तलाक ने उजाड़ी जिंदगी, दर्द भूल एक्ट्रेस ने खड़ा किया करोड़ों का बिजनेस, बेटे के लिए तैयार की विरासत!

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 14 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:53 AM IST
  • 1/10

दलजीत कौर टीवी इंडस्ट्री की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने पर्सनल लाइफ में काफी मुश्किलों का सामना किया है. लेकिन फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी. 

  • 2/10

दलजीत ने प्यार की उम्मीद में दो बार शादी रचाई. मगर अफसोस दोनों बार उनका रिश्ता टूट गया. दलजीत की पहली शादी एक्टर शालीन भनोट से हुई. मगर कुछ साल बाद दोनों अलग हो गए. इस शादी से कपल का एक बेटा है जेडन, जिसकी परवरिश दलजीत ही कर रही हैं. 

  • 3/10

पहले तलाक से टूटने के बाद दलजीत ने अपनी जिंदगी में प्यार को दूसरा मौका दिया. उन्होंने साल 2023 में केन्या बेस्ड बिजनेसमैन संग धूमधाम से दूसरी शादी रचाई. 

Advertisement
  • 4/10

शादी के बाद दलजीत बेटे संग नई दुनिया बसाने निखिल संग केन्या चली गई थीं. लेकिन शादी के 10 महीने के अंदर ही निखिल ने दलजीत से रिश्ता तोड़ दिया. निखिल ने दलजीत संग अपनी शादी मानने तक से इनकार कर दिया. 

  • 5/10

दूसरे तलाक ने एक्ट्रेस को अंदर तक के झकझोर कर रख दिया था. वो टूटे दिल के साथ बेटे को लेकर मुंबई लौट आईं. 
 

  • 6/10

मुंबई में फिर से जिंदगी की शुरुआत करना आसान नहीं था. लेकिन दलजीत ने हार नहीं मानी. वो हालातों से लड़ती रहीं. एक्ट्रेस ने अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया. 

Advertisement
  • 7/10

इतने दर्द झेलने के बाद दलजीत ने अब एक्टिंग से दूरी बना ली है. हालांकि, उन्होंने एक्टिंग छोड़ी नहीं है, मगर फिलहाल वो सिल्वर का बिजनेस शुरू कर रही हैं. पिंकविला संग बातचीत में उन्होंने अपने बिजनेस के बारे में बताया. 
 

  • 8/10

दलजीत ने कहा एक्टिंग भले ही अभी भी उनकी जिंदगी का एक हिस्सा है, लेकिन अब उनका पूरा ध्यान सिल्वर जूलरी का बिजनेस खड़ा करने पर है. एक ऐसा बिजनेस जिसे लेकर उन्हें उम्मीद है कि वो एक दिन उनके बेटे जेडन के लिए एक विरासत बनेगा. 

  • 9/10

दलजीत बोलीं- मैंने एक्टिंग छोड़ी नहीं है, लेकिन मैं इसके पीछे भाग भी नहीं रही हूं. मुझे लगता है कि मैंने अपनी काबिलियत साबित करने के लिए काफी काम कर लिया है. इसलिए अब इंडस्ट्री को मुझे तलाशना चाहिए. मैं चांदी (सिल्वर) का बिजनेस शुरू कर रही हूं. मुझे इसे लेकर काफी उम्मीदें हैं. 

Advertisement
  • 10/10

दलजीत आगे बोलीं- मेरे बेटे जेडन की वजह से ही मैं अपनी मुश्किलों पर जीत हासिल कर पाई हूं. अगर मैं अकेली होती तो बहुत पहले ही टूट गई होती. एक मां के रूप में, मैं बहुत ताकतवर हूं.

(All Photo: Instagram @kaurdalljiet) 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement