Advertisement

टीवी

51 की उम्र में कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस ने गुपचुप रचाई शादी, कौन है दुल्हन? बोले- घरवालों से रिश्ते अच्छे नहीं

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 11 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:42 PM IST
  • 1/8

टेरेंस लुईस शोबिज की दुनिया के मशहूर और बड़े कोरियोग्राफर में से एक हैं. इन दिनो वो डांडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5 में बतौर जज नजर आ रहे हैं. 
 

  • 2/8

टेरेंस अपने काम के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी भी हमेशा सुर्खियों में रही है. अब उन्होंने अपनी शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है. 
 

  • 3/8

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वो जिंदगीभर कुंवारे रहेंगे और वो अपने करियर से कभी समझौता नहीं कर सकते हैं. 
 

Advertisement
  • 4/8

टेरेंस ने कहा कि मैंने अपने काम से शादी कर ली है. अपनी कंपनी और डांस इंस्टीट्यूट को आगे बढ़ा रहा हूं. इसमें इतना वक्त चला जाता है कि रिलेशनशिप के लिए टाइम नहीं है. 
 

  • 5/8

कोरियोग्राफर ने कहा कि इस तरह से मैं किसी और के साथ अन्याय नहीं कर सकता. मुझे नहीं लगता है कि अपने समय को डिस्टर्ब करके आप रिलेशनशिप निभा सकते हैं. 

  • 6/8

'मेरी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ एक ही बन गई है. इसलिए मुझे नहीं लगता है कि इसमें किसी और की जरूरत है.' टेरेंस ने कहा कि जब वो अतीत की ओर देखते हैं, तो उन्हें कोई पछतावा नहीं है.

Advertisement
  • 7/8

वो कहते हैं कि अगर आपने नाव छोड़ दी, तो छोड़ दी. फिर शांति बनाए रखिए. उन्होंने कहा कि डांस के साथ मेरे गहरा रिश्ता है. यहां तक कि मेरा परिवार के साथ भी रिश्ता अच्छा नहीं है. 
 

  • 8/8

कोरियोग्राफर ने कहा कि मैं गरीब परिवार से आता हूं. इसलिए मेरे माता-पिता जानते हैं कि मैं डांस के अलावा कुछ नहीं सोच सकता. 

All Photos: Instagram @terence_here

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement