Advertisement

टीवी

रोजाना 18 टैबलेट खाते थे प्रिंस, झेली एंग्जाइटी, 6 महीने बिना सोए काटी रातें, बोले- सांस नहीं आती थी

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 10 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:55 PM IST
  • 1/14

रियलिटी शो स्टार प्रिंस नरूला का दमखम हर कोई देख चुका है. माइंड गेम खेलने में वो माहिर हैं. लेकिन स्ट्रॉन्ग हेडेड प्रिंस की लाइफ में भी एक वक्त ऐसा आया था जब वो दर्द में थे.
 

  • 2/14

नेहा धूपिया-अंगद बेदी के शो 'डबल डेट' में प्रिंस ने अपने बुरे दिनों को याद किया. उन्होंने बताया लाइफ के एक फेज में उन्हें पैनिक अटैक आ रहे थे. वो डर में जीते थे.
 

  • 3/14

प्रिंस ने कभी नहीं सोचा था कि वो एंग्जाइटी को फील करेंगे. वो ऐसे बैकग्राउंड से आते हैं जहां कोई एंग्जाइटी का मतलब तक नहीं जानता है.
 

Advertisement
  • 4/14

पहले वो एंग्जाइटी और डिप्रेशन की बातों पर हंसते थे. लेकिन जब एंग्जाइटी ने उन्हें हिट किया. प्रिंस के होश उड़ गए थे. उस मोमेंट में उनकी लाइफ एकदम बदल गई थी.
 

  • 5/14

अपना हाल बयां करते हुए उन्होंने कहा- मेरा दिल तेजी से धड़कने लगता था. मैं ट्रैफिक के बीच अपनी कार बीच में छोड़कर चला जाता था. मैं दोस्तों के साथ फिल्म देखने बैठता था. अचानक वहां से भाग जाता था, क्योंकि मुझे सांस नहीं आती थी.
 

  • 6/14

रातें और भी ज्यादा मुश्किल होती थीं. मुझे नींद नहीं आती थी. मैं लगातार छह महीने तक अच्छे से सो नहीं पाया. मुझे अंधेरे से डर लगने लगा था.
 

Advertisement
  • 7/14

मैंने काम करना छोड़ दिया था. खुद को सबसे दूर अकेला कर लिया था. मैं दुनिया से ही गायब हो गया था. एंग्जाइटी ने धीरे-धीरे उनकी मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर असर डाला.
 

  • 8/14

एक्टर ने कहा- मेरा कोलेस्ट्रॉल बढ़ गया था. मेरे लिवर में थकान के लक्षण दिखने लगे थे. मुझे ऐसी हेल्थ समस्याएं होने लगी थीं, जो पहले कभी नहीं हुई थीं. मैं हर दिन 18 टैबलेट ले रहा था. 
 

  • 9/14

मुझे लगता था अगर सो गया तो फिर कभी नहीं उठूंगा. इसलिए मैं सोने से डरता था. सोना अवॉइड करता था. मैं अपनी बेटी के साथ हर पल बिताना चाहता था. मुझे लगता था मुझे दुनिया की हर बीमारी हो गई है.
 

Advertisement
  • 10/14

प्रिंस ने बताया कि उन्हें नहीं मालूम ये सब उनके साथ क्यों हो रहा था. बाहरी तौर पर उनकी जिंदगी में सब अच्छा था. काम था, फाइनेंशियल स्टैबिलिटी और हैप्पी मैरिड लाइफ थी. तब भी उन्हें हर दिन एंग्जाइटी हो रही थी. इस फेज में उनका 20 किलो वजन घट गया था.
 

  • 11/14

खुद को बेहतर फील कराने के लिए प्रिंस चंडीगढ़ चले गए थे. इस मुश्किल दौर में युविका ने पति का साथ दिया. युविका बेटी के साथ प्रिंस और घर का ख्याल रखती थीं. 
 

  • 12/14

प्रिंस ने तलाक की खबरों पर भी रिएक्ट किया. उनके मुताबिक, वो कभी अलग नहीं होने वाले थे. उनके बीच असहमति होती थी. मगर इसका ये मतलब नहीं था वो तलाक लेंगे. प्रिंस ने बताया कि युविका उनके लिए सब कुछ हैं. 
 

  • 13/14

प्रिंस-युविका ने 2018 में शादी की थी. 2024 में उनकी एक बेटी हुई. दोनों की मुलाकात बिग बॉस 9 में हुई थी. शो में उनका प्यार परवान चढ़ा था. 
 

  • 14/14

All Photos: Instagram @princenarula
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement