जीरो: अनुष्का के सामने इस सवाल का जवाब देने से डरे शाहरुख खान

शाहरुख खान, कटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा की फिल्म जीरो का ट्रेलर लॉन्च किया गया. ये फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होगी.

Advertisement
कटरीना कैफ, शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा कटरीना कैफ, शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 02 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 7:44 PM IST

शाहरुख खान के जन्मदिन पर उनकी मचअवेटेड फिल्म जीरो का ट्रेलर मुंबई के IMAX वडाला में लॉन्च किया गया. आनंद एल राय की निर्देशित मूवी में शाहरुख खान बौने शख्स के रोल में हैं. वे बऊआ सिंह का किरदार निभा रहे हैं. इसमें कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा अहम रोल में नजर आएंगी. फिल्म दिसंबर में 21 दिसंबर को रिलीज होगी.

Advertisement

ट्रेलर लॉन्च के मौके पर फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद थी. इस दौरान एक पत्रकार के क्रिकेट से जुड़े सवाल का जवाब देने से शाहरुख खान बचते दिखे.  सवाल था- ''आप कौन से क्रिकेटर को जीरो पर आउट होते हुए देखना चाहेंगे ताकि आपकी फिल्म का प्रमोशन हो?'' सवाल सुनकर पूरी स्टारकास्ट हंस पड़ी.

शाहरुख ने कहा, ''जिस जगह पर मैं बैठा हूं अगर कुछ भी गलत बोला तो मुझे सीधे तमाचा पड़ेगा. मेरे बगल में अनुष्का शर्मा बैठी हैं, इनके साामने किसी भी क्रिकेट टीम के बारे में कुछ नहीं बोल सकते.'' वहीं अनुष्का मुस्कुराते हुए नजर आईं.

तनाव से कैसे बचते हैं शाहरुख?

किंग खान से पूछा गया कि वे अपनी जिंदगी में तनाव से कैसे डील करते हैं? इस पर उन्होंने कहा, ऐसी चीजें होती रहती हैं, कभी कम नहीं होती. जिंदगीभर चलती रहेंगी. हर जगह पर स्ट्रेस आएगा. उस जॉब में हूं जहां हर शुक्रवार को चीजें बदलती हैं. मेरी 70 में से 30 फिल्में चली हैं. मैं एक ही चीज मानता हूं कि अंत में सब ठीक हो जाता है. अगर सब ठीक नहीं हुआ तो समझे अभी अंत नहीं हुआ है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement