30 नवंबर को क्र‍िकेट के युवराज एक साथ करने जा रहे हैं दो शादियां...

क्र‍िकेटर युवराज सिंह इसी महीने की 30 तारीख को शादी कर रहे हैं. और वो भी एक नहीं, दो बार. जानें क्या है माजरा...

Advertisement
युवराज सिंह और हेजल युवराज सिंह और हेजल

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 16 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 8:41 AM IST

क्र‍िकेट के मैदान और बॉलीवुड की रुपहली दुनिया के बीच रोमांस की कई कहानियां हैं. इनमें से शादी तक पहुंचने वाली एक कहानी बनने जा रही है युवराज सिंह और हेजल कीच की लव स्टोरी.

जी, ये वही हेजल हैं जो कई ऐड फिल्मों में दिख चुकी हैं और 'बॉडीगार्ड' में सलमान खान-करीना के साथ आई थीं. बहरहाल अब यह कपल इसी महीने की 30 तारीख को शादी करने जा रहा है.

Advertisement

बताया जा रहा है कि यह कपल एक नहीं, दो तरीकों से करेगा. पहली शादी चंडीगढ़ के एक गुरुद्वारे में होगी. बता दें कि का परिवार और उनके गुरु जी इसी शहर में रहते हैं. बताया जा रहा है कि इस दौरान भारतीय क्र‍िकेट टीम भी मौजूद रहेगी.


डीएनए की एक खबर के अनुसार, दूसरी शादी गोवा में करेंगे जिसकी तैयारी हेजल का परिवार कर रहा है. हिंदू रीति-रिवाज से होगी. बताया जा रहा है कि ये सेरेमेनी नॉर्थ गोवा के सियोलिम छपोरा फोर्ट रोड पर तेसो वाटरफ्रंट पर होगी. इस खूबसूरत लोकेशन को हेजल ने चुना है जहां नदी का सागर में संगम होता है.


 

इस सेरेमनी के लिए कमरे बुक होने के साथ ही बाकी तैयारियां भी चल रही हैं. हालांकि इसमें परिवार और करीबी लोग ही शामिल होंगे.

Advertisement

शादी के बाद यह सिलेब्रिटी कपल दिल्ली में एक ग्रैंड रिसेप्शन देगा जिसमें पॉलिटिक्स, खेल और की नामी हस्तियां मिलाकर करीब 1000 मेहमान आएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »