क्या करण जौहर ने झेला साल का सबसे बड़ा विवाद...

बॉलीवुड में इस साल कई बड़े विवाद हुए. रितिक रोशन और कंगना अापसी झड़प में लगे रहे तो 'एे दिल है मुश्कि‍ल' को रिलीज करवाने के लिए करण जौहर की रातों की नींद उड़ गई थी...

Advertisement
करण जौहर करण जौहर

दीपिका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 20 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 9:06 PM IST

साल 2016 खत्म होने को है. बॉलीवुड में इस कई कंट्रोवर्सी हुई. हर साल की तरह इस साल भी कई बॉलीवुड कंट्रोवर्सी से भरा रहा. आइए एक नजर डालते है बॉलीवुड के उन सितारों पर जिन्होंने इस साल मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी...


करण जौहर
सेना के जवानों पर हुए हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकरों को लेकर उठे विवाद के चलते करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' को मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने रिलीज न होने देने की धमकी दी. जिसके बाद विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं लिया. ने सेना के कल्याणकारी कोष में 5 करोड़ रुपए दिए.

Advertisement


सलमान खान
अभिनेता सलमान खान द्वारा फिल्म 'सुल्तान' के प्रमोशन के दौरान रेप पर दिए गए विवादित बयान पर काफी अलोचनाओं का सामना करना पड़ था. सलमान खान ने एक कार्यक्रम के दौरान बोला था कि 'सुल्तान' फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी हालत रेप की शिकार हुई महिला के समान हो जाती थी. जिसके बाद महिला आयोग ने उनके खिलाफ नोटिस जारी किया था.


फवाद खान
पाकिस्तान के इस मशहूर ने तो भारत से बाहर होते हुए भी भारत में सुर्खियां बटोरी. फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की रिलीज के वक़्त उन्हें कई राजनितिक संगठनों का विरोध झेलना पड़ा था.


रितिक रोशन-कंगना रनोट
बॉलीवुड के इन स्टार्स ने एक दूसरे पर कई लीक करने का आरोप लगाया और साथ ही साथ एक दूसरे को कानूनी नोटिस में भेजें थे.


कपिल शर्मा
यूं तो हमेशा अपनी कॉमेडी की वजह से जाने जाते हैं पर इस साल उनकी तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किये गए ट्वीटों ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया. जिसके बाद मुम्बई पुलिस ने उन पर अवैध निर्माण का केस भी दर्ज किया.

Advertisement


स्वामी ओम
एक निजी न्यूज चैनल की डिबेट में थप्पड़ खाने वाले स्वामी ओम ने में अपनी हरकतों से काफी सुर्खिंयां बटोरी. शो के दौरान पुलिस ने एक मामले में उन्हें गिरफ्तार भी किया.


नवाजुद्दीन सिद्दकी
अपने दमदार अभिनय के लिए हमेशा खबरों में बने रहने वाले नवाज इस बार कुछ और वजहों से मीडिया की नजरों में आए. नवाज पर उनकी ही बिल्डिंग में रहने वाली एक महिला ने हाथापाई का आरोप लगाया. नवाज के छोटे भाई की बीवी ने भी वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement