'चमेली की शादी' के रीमेक में नजर आएंगी सोनाक्षी सिन्हा!

बॉलीवुड में रीमेक का दौर चल रहा है, ऐसे में सोना बेबी कैसे पीछे रह सकती हैं. सोनाक्षी सिन्हा भी आपको जल्द ही एक फिल्म के रीमेक में नजर आ सकती हैं.

Advertisement
सोनाक्षी सिन्हा सोनाक्षी सिन्हा

दीपिका शर्मा / आर जे आलोक

  • मुंबई,
  • 25 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 1:50 PM IST

साल 1986 में आई कॉमेडी फिल्म 'चमेली की शादी' की रीमेक बनने वाली है और खबरों के मुताबिक लीड रोल के लिए सोनाक्षी सिन्हा को अप्रोच किया गया है.

अंग्रेजी अखबार मिड डे के हवाले से खबर है कि फिल्ममेकर्स राधिका राव और विनय सप्रू जल्द ही 'चमेली की शादी' फिल्म का रीमेक बनाने वाले हैं जिसके लिए है. खबरे के अनुसार फिल्म की कहानी आज के जमाने के हिसाब से भी सही है. हमारा समाज आज भी इंटर कास्ट सम्बन्ध पर आपत्ति जताता है, जिसकी वजह से कई सारे रिश्ते टूट भी जाते हैं. फिल्म की रीमेक में ऐसे कई सारे मुद्दों पर फोकस किया जाएगा.

Advertisement

सूत्रों के अनुसार फिल्म में चमेली एक देसी किरदार है जिसे सिर्फ ही अच्छे ढंग से निभा पाएंगी. हमारी इच्छा है की सोनाक्षी सिन्हा इस प्रोजेक्ट के साथ जुड़ें.

डायरेक्टर विनय सप्रू ने अखबार से कहा कि हमारी से बातचीत चल रही है जिनकी डेब्यू फिल्म 'दबंग' में हमने साथ में काम किया था. आशा है 4-5 दिनों में ऑफिशियल घोषणा हो जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »