कौन हैं दीपक कलाल, जिनसे शादी करेंगी राखी सावंत? कभी थे रिसेप्शन‍िस्ट

जानिए आखिर कौन हैं दीपक कलाल, जिन्हें राखी सावंत अपना जीवन साथी बनाने के बारे में सोच रही हैं.

Advertisement
राखी सावंत, दीपक कलाल राखी सावंत, दीपक कलाल

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 29 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 7:57 PM IST

ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी का कार्ड पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वे कॉमेडियन दीपक कलाल संग 31 दिसंबर को शादी करेंगी. जानिए आखिर कौन हैं दीपक कलाल जिन्हें कथ‍ित तौर पर राखी सावंत अपना जीवन साथी बनाना चाहती हैं.

दीपक कलाल हाल ही में इंडियाज गॉट टैलेंट 8 में नजर आए हैं. वे अपने फनी वीडियो से दर्शकों को एंटरटेन करते हैं. दीपक अपनी बात करने की अनोखी अदा के कारण सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हैं.

Advertisement

महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले दीपक अपने इंस्टाग्राम पेज पर रेगुलर पोस्ट करते हैं. उनके 68 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. पॉपुलैरिटी पाने से पहले दीपक पुणे के एक होटल में रिसेप्शनिस्ट का जॉब करते थे. वे मिडिल क्लास फैमिली से हैं. दीपक ने जीवन में काफी संघर्ष किया है. घर की माली हालत ठीक न होने के कारण उन्होंने दसवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी. इसके बाद उन्होंने बांद्रा कॉलेज से एक शॉर्ट होटल मैनेजमेंट कोर्स किया, जिससे उन्हें मुंबई के एक थ्री स्टार होटल में जॉब मिल गई.

दीपक का कहना है कि वे भारत के अलावा पाकिस्तान और बांग्लादेश में भी फेमस हैं. दीपक का दावा है कि कई बार बिग बॉस से उन्हें ऑफर मिल चुका है, लेकिन उन्होंने ऑडिशन देने से इंकार कर दिया.

Advertisement

बता दें कि राखी सावंत का पोस्ट किया एक वेडिंग कार्ड वायरल हो रहा है, जिसमें 31 दिसंबर को उनकी शादी लॉस एंजेल्स में कॉमेडियन दीपक कलाल से होने की बात कही गई है. इस कार्ड को राखी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.

राखी का ये कार्ड मजाक लग रहा है, इस पर गलत अंग्रेजी लिखी गई है. वेडिंग वेन्यू भी पूरे लॉस एंजेल्स को बताया गया है. वहीं दूसरी ओर राखी खुद एक डेली न्यूजपेपर से इस खबर की पुष्ट‍ि कर चुकी हैं. कार्ड पर लिखा गया है, दो प्यार करने वाले दिल एक हो रहे हैं और यह वादा कर रहे हैं कि हमेशा प्यार करेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »