आलिया भट्ट से तुलना को 'शर्मिंदगी' मानती हैं कंगना रनौत, बताया कैसी लगी गली बॉय

कंगना रनौत, आलिया भट्ट पर निशाना साधने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रही हैं. अब कंगना ने आलिया भट्ट की गली बॉय में की गई एक्टिंग पर रिएक्ट किया है.

Advertisement
आलिया भट्ट-कंगना रनौत (इंस्टाग्राम) आलिया भट्ट-कंगना रनौत (इंस्टाग्राम)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 9:32 AM IST

कंगना रनौत और आलिया भट्ट के बीच फिल्म मणिकर्णिका की रिलीज से समय से चला विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक तरफ आलिया भट्ट जहां कंगना के बयानों का शालीनता से जवाब दे रही हैं. वहीं कंगना रनौत आलिया पर निशाना साधने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रही हैं. अब एक बार फिर कंगना रनौत ने आलिया पर हमला किया है. कंगना ने आलिया की गली बॉय में की गई एक्टिंग पर रिएक्ट किया है.

Advertisement

ये विवाद बॉलीवुड लाइफ के ऑनलाइन पोल से शुरू हुआ. जहां 2019 की बेस्ट एक्ट्रेस के सर्वे में कंगना रनौत ने आलिया भट्ट को हराया. वोटिंग में कंगना पहले और आलिया दूसरे नंबर पर रहीं.

फिर वेबसाइट से बातचीत में कंगना ने कहा, ''मैं शर्मिंदा हूं. गली बॉय की परफॉर्मेंस में मुझे हराने जैसा क्या था. फिर से वही मुंहफट लड़की का रोल...महिला सशक्तिकरण और अच्छे अभिनय के बारे में बॉलीवुड का विचार... मुझे इस शर्मिंदगी से दूर रखे. मीडिया ने फिल्मी बच्चों को बहुत प्यार से लिया है. उनके औसतन काम के लिए उन्हें पैंपर करना बंद करे, वरना कभी अच्छी एक्टिंग का स्केल नहीं उठेगा.''

इससे पहले कंगना ने मिड डे को दिए इंटरव्यू में आलिया-रणबीर को इस जनरेशन का युवा चेहरा बताए जाने की आलोचना की थी. कंगना रनौत ने कहा था- ''उन्हें युवा कहने की क्या बात है. रणबीर कपूर 37 साल के हैं. आलिया भट्ट सिर्फ 27 साल की हैं. 27 साल की उम्र में मेरी मां के तीन बच्चे थे. यह बिल्कुल अनुचित है. बच्चे हैं कि डंब हैं.''

Advertisement

बता दें, फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ़ झांसी को बॉलीवुड का सपोर्ट ना मिलने से कंगना अभी तक अपसेट हैं. लगता है इस बाबत कंगना रनौत सबसे ज्यादा गुस्सा आलिया से हैं. कंगना ने कहा था- ''आलिया ने मुझे राजी का ट्रेलर भेजा था और फिल्म को देखने की बात कही थी. ट्रेलर देखने के बाद मैंने मेघना गुलजार और आलिया को फोन किया था. लेकिन मेरी फिल्म के लिए किसी की तरफ से कोई रिस्पॉन्स नहीं आया.''

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »