अक्षय कुमार के नक्शेकदम पर विवेक ओबेरॉय, शहीदों के परिवारों को देंगे 25 फ्लैट्स

विवेक ओबेरॉय ने छत्तीसगढ़ में शहीद हुए जवानों के लिए बड़ी घोषणा की है. उनकी कंपनी इन जवानों के परिवारों को महाराष्ट्र के ठाणे में 25 फ्लैट्स देगी...

Advertisement
विवेक ओबेरॉय विवेक ओबेरॉय

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 13 मई 2017,
  • अपडेटेड 12:55 PM IST

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने देश के प्रति जिम्मेदारी समझते हुए छत्तीसगढ़ में शहीद हुए जवानों के परिवारों को महाराष्ट्र के ठाणे में 25 फ्लैट्स देने का फैसला किया है. इस बारे में पूरी लिस्ट जल्द जारी होगी.

बता दें कि इससे पहले और क्र‍िकेटर गौतम गंभीर भी की मदद का ऐलान कर चुके हैं. बता दें कि कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने सीआरपीएफ की 219वीं बटालियन को निशाना बनाया था, जिसमें ये जवान शहीद हो गए थे. जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र के घने जंगलों में नक्सलियों ने सीआरपीएफ के गश्ती दल पर घात लगाकर हमला किया था.

Advertisement

कंपनी की ओर से सीआरपीएफ को लेटर
शहीद जवानों के परिवारों को ये फ्लैट्स की रियल इस्टेट कंपनी कर्म की ओर से दिए जाएंगे. कंपनी ने इसके लिए सीआरपीएफ को पत्र भी लिखा है. ये फ्लैट्स अलग-अलग ऑपरेशन में शहीद जवानों के परिवार वालों को मिलेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहीदों के परिवार को अभी तक 4 फ्लैट्स दिए जा चुके हैं और बाकी फ्लैट्स भी जल्द ही दिए जाएंगे.

अक्षय और गौतम ने उठाया ये कदम
हाल ही में एक्टर ने भी 11 मार्च को सुकमा नक्सली हमले में के परिवारों को एक करोड़ आठ लाख रुपये मदद के रूप में दिए थे. इनके अलावा क्रिकेटर गौतम गंभीर ने शहीद जवान के परिवार की सहायता का ऐलान किया था. गौतम गंभीर सुकमा नक्सली हमले में शहीद 25 जवानों के बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाएंगे.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement